Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

असम में चुनाव के लिए BJP, असम गण परिषद (AGP) और BPF के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम निर्णय होते ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। असम विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए खेमे ने अपनी रणनीति लगभग तय कर ली है। सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए गठबंधन ने अब चुनावी मैदान के लिए अंतिम खाका तैयार कर लिया है। इस बीच दिल्ली में भी हलचल तेज है, जहां शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने में जुटा हुआ है।

    सीट बंटवारे पर बनी सहमति

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के मुताबिक BJP, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी। वहीं, दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीटों के साथ उम्मीदवारों के नाम पर भी सहमति बन चुकी है।

    UPPL अलग, BPF के साथ गठबंधन बरकरार

    सीएम शर्मा ने यह भी साफ किया कि यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) अब एनडीए का हिस्सा नहीं है, जबकि बीपीएफ गठबंधन में बनी रहेगी। बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (BTC) क्षेत्र में यूपीपीएल और बीपीएफ के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा है। यह क्षेत्र 2003 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत गठित एक स्वायत्त परिषद है, जहां विधानसभा की 15 सीटें आती हैं। शर्मा ने कहा कि यूपीपीएल अपने दम पर 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एनडीए का मुख्य सहयोगी बीपीएफ ही रहेगा।

    कितनी सीटों पर किसके कितने प्रत्याशी

    सीट बंटवारे के तहत असम गण परिषद 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जो पिछले चुनाव के समान ही है। वहीं, BPF को 11 सीटें दी गई हैं। संसदीय दल की बैठक के बाद सीटों का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts