Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कंट्रोवर्सी का शिकार हुई नयनतारा की फिल्म Annapoorani, भगवान राम को बताया मांसाहारी... मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

कंट्रोवर्सी का शिकार हुई नयनतारा की फिल्म Annapoorani, भगवान राम को बताया मांसाहारी... मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क। जवान एक्ट्रेस और साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा की फिल्म अन्नापूर्णी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि, रिलीज के साथ ही फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। फिल्म के एक सीन में भगवान श्रीराम को मांसाहारी बताया गया था, जिसके चलते फिल्म मेकर्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

मुंबई में दर्ज कराई शिकायत

शिवसेना के पूर्व नेता रमेश सोलंकी ने 6 जनवरी को फिल्म अन्नापूर्णी के मेकर्स के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अलावा भी रमेश सोलंकी ने X (पहले ट्विटर) पर शिकायत की कॉपी शेयर करते हुए लिखा - मैंने जी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। जिस समय पूरी दुनिया भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रही है, उस समय ये एंटी हिंदू फिल्म अन्नापूर्णी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसे जी स्टूडियो, नाद स्टूडियो और त्रिदेंत आर्ट्स ने प्रोड्यूस किया है।

डिप्टी सीएम से की एक्शन की गुजारिश

उन्होंने फिल्म के कुछ सीन का जिक्र करते हुए आगे लिखा, इसमें एक हिंदू पुजारी की बेटी को बिर्यानी बनाने से पहले नमाज पढ़ते दिखाया गया है। फिल्म के जरिए लव जिहाद को भी प्रमोट किया गया है। फिल्म एक्टर फरहान एक्ट्रेस को मीट खाने के लिए उक्साते हैं और कहते हैं कि भगवान राम भी मांसाहारी थे। नेटफ्लिक्स और जी स्टूडियो ने जानबूझकर इस फिल्म को बनाया है और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आस पास रिलीज किया है। जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे सोलंकी ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से गुजारिश की है कि इसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म अन्नापूर्णी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म में मंदिर के पुजारी की बेटी अन्नापूर्णी का रोल किया है, जो शेफ बनने का सपना पूरा करने के लिए नॉनवेज पकाती है। फिल्म में नयनतारा के अलावा जय, सत्यराज, कार्तिक कुमार और रेणुका भी लीड रोल में हैं। ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस दिन करेंगे सगाई, फिल्म के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी; एक्ट्रेस की पहले टूट गई थी शादी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts