Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोरोना काल में प्राकृतिक रूप से दूर करें जिंक और विटामिन सी की कमी

इंदौर। कोरोना वायरस की दूसरी वेब के समय हेल्थ क्षेत्र के विशेषज्ञों ने कहा था कि शरीर की अच्छी इम्यूनिटी इस बीमारी से सबसे बड़ा बचाव है। उस समय खाने में जिंक और विटामिन सी जैसे सप्लिमेंट्स भी लेने पर जोर दिया गया था। महामारी के दौर में लोगों ने इसके सप्लिमेंट्स टैबलेट्स के रूप में लेना शुरू कर दिए जो लंबे समय तक लेते रहना ठीक नहीं है। हम फलों और सब्जियों की सही मात्रा को खाने में शामिल करके जिंक और विटामिन सी की कमी को प्राकृतिक रूप से दूर कर सकते हैं। जानते हैं किन चीजों को शामिल करें खाने में….

सीट्रिक एसिड वाले फल

  • नीबू विटामिन सी से भरपूर, इम्यूनिटी बूस्टर, डिहाइड्रेशन को दूर करने वाला होता है। यह कई जरूरी तत्वों को शरीर को देता है। नीबू खाने से शरीर मौसमी बीमारियों से बचा रहता है।
  • मौसंबी और संतरा विटामिन सी अच्छा सोर्स हैं। इन दोनों फलों को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। ये मौसमी बीमारी से भी बचाते हैं।
  • स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट का बहुत अच्छा सोर्स होती हैं। ये पेट, आंखों के लिए अच्छी होती हैं। मौसमी बीमारियों से भी बचाती हैं। स्ट्रॉबेरी कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, पोटैशियम का अच्छा स्रोत हैं।
  • अमरूद भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। यह इम्यूनिटा बढ़ाने में सहायक है। कहा जाता है कि इसे शाम या रात में खाने से बचना चाहिए।
  • पाइन एपल विटामिन सी का अच्छा सोर्स होने के साथ-साथ हाजमे को ठीक करता है। यह ऐसा फल है जिसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है जो कब्ज जैसी परेशानियां दूर करती है।
  • ब्रोकली और गोभी विटामिन सी से भरपूर हैं। इन्हें हम सैलड और स्नैक्स के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जिंक का अच्छा सोर्स मीट और सी-फूड हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से इस तत्व की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही डेयरी प्रोडक्ट्स जिंक के अच्छे सोर्स होते हैं।
  • अंडे में भी जिंक की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही साबुत अनाज जिंक से भरपूर हैं। ये मेटाबोलिज्म को सही करता है और पेट के मोशन को फंक्शन में रखता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts