Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल: सड़क हादसे में महिला पत्रकार की मौत, डंपर ने कुचला; चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की जान चली गई। वह रैपिडो बाइक से एक निजी न्यूज चैनल के ऑफिस जा रही थीं, तभी भदभदा चौराहे पर हादसे का शिकार हो गईं।
भोपाल: सड़क हादसे में महिला पत्रकार की मौत, डंपर ने कुचला; चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सड़क हादसे में महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। एक अन्य बाइक सवार के कट मारने से रैपिडो बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस फरार बाइक सवार और डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

भदभदा चौराहे पर सुबह 11 बजे हुआ हादसा

भोपाल के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। सपना कुमारी रैपिडो बाइक बुक करके अपने ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Railway Track Blast: ट्रेन को IED से उड़ाने की साजिश नाकाम, महिला समेत 2 गिरफ्तार; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

सड़क पर गिरते ही डंपर ने कुचला

बाइक का संतुलन बिगड़ने से सपना सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

निजी न्यूज चैनल में ट्रेनी थीं सपना कुमारी

25 वर्षीय सपना कुमारी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थीं। रविवार को वह रोजाना की तरह रैपिडो बाइक से न्यूज चैनल के ऑफिस जा रही थीं, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News

फरार बाइक सवार और डंपर चालक की तलाश

हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक सवार और डंपर की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts