पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी की ‘बिलॉन्गिंग’ किताब को छापने से किया इनकार, बयान से सामने आई नई बात

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ किया कि वह इस किताब का प्रकाशक नहीं है। किताब में संपादकीय बदलावों को लेकर भी चर्चा है। जानिए क्या है पूरा मामला और सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर क्यों बढ़ा सस्पेंस।
पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी की ‘बिलॉन्गिंग’ किताब को छापने से किया इनकार, बयान से सामने आई नई बात
सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ इन दिनों चर्चा में है। पहले खबर थी कि यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी और इसे पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा। लेकिन अब इस पूरी कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ कर दिया है कि भारत में सोनिया गांधी की आने वाली आत्मकथा का प्रकाशक वह नहीं है। कंपनी के इस बयान के बाद किताब को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल तस्वीर कुछ साफ नहीं हुई है।

किताब में बदलाव को लेकर क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब में कुछ संपादकीय बदलाव करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने इन बदलावों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि पेंगुइन ने किताब प्रकाशित करने से पीछे हटने का फैसला किया। हालांकि, पेंगुइन इंडिया ने अपने बयान में यह जरूर कहा कि उसने ‘बिलॉन्गिंग’ को प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है क्योंकि लेखिका संपादकीय बदलावों को मानने के लिए तैयार नहीं थीं।

/img/404/1787904144569

ये भी पढ़ें: 'मुझे विदा करो...' अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक इंडस्ट्री से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर बताई वजह

पेंगुइन ने क्या कहा?

पेंगुइन इंडिया के मुताबिक, किसी भी किताब के प्रकाशन से पहले तथ्यों की जांच करना और लेखक को किताब को बेहतर बनाने के लिए जरूरी संपादकीय सलाह देना प्रकाशक की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी ने यह भी कहा कि एक प्रकाशक के तौर पर ऐसा करना उसकी जिम्मेदारी भी है। हालांकि, सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत को गोपनीय बताते हुए पेंगुइन ने इस मामले में आगे कोई जानकारी साझा करने से इनकार किया है।

Breaking News

अब किस बात पर टिकी नजर?

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर पहले से ही राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा बनी हुई थी। अब पेंगुइन इंडिया के बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को अब कौन प्रकाशित करेगा और इसकी तय रिलीज डेट क्या होगी। फिलहाल इतना साफ है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया इस किताब का प्रकाशक नहीं है। किताब को लेकर आगे क्या फैसला होता है, इस पर अब सबकी नजर रहेगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts