दिल्ली में मॉडल मुस्कान हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल! पुलिस ने दबोचा, घर में चाकू से किया था हमला

दिल्ली के तिलक नगर में मॉडल और DU की छात्रा मुस्कान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आकिब उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले मुस्कान के घर पहुंचा था और दोनों के बीच विवाद हुआ था।
 दिल्ली में मॉडल मुस्कान हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल! पुलिस ने दबोचा, घर में चाकू से किया था हमला
मुस्कान हत्याकांड में आरोपी इमरान गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मॉडल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी 26 वर्षीय आकिब उर्फ इमरान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया है कि इमरान मुस्कान को करीब डेढ़ साल से जानता था। वारदात वाले दिन मुस्कान घर पर अकेली थी। पुलिस अब हत्या की वजह और दोनों के बीच हुए विवाद की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

घर में घुसा और फिर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम मुस्कान अपने घर पर अकेली थी। परिवार के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान इमरान उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद इमरान ने मुस्कान पर चाकू से कई वार किए और मौके से भाग गया।

CCTV ने खोला आरोपी तक पहुंचने का रास्ता

जांच के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज भी मिला। इसमें इमरान को शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान की बिल्डिंग में जाते हुए देखा गया। कुछ देर बाद घर में काम करने वाली महिला ने मुस्कान को दूसरी मंजिल पर घायल हालत में देखा। उसने परिवार को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस को चाकू से हमले की सूचना मिली और मामले की जांच शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: घर में घुसा ‘जान-पहचान वाला’, 21 साल की मुस्कान पर चाकू से हमला! चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी, फिर…

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत बताया

घायल मुस्कान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इसके बाद उसके भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। शिकायत में इमरान पर शक जताया गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाईं और उसके संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की।

एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश के दौरान वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम से उसकी मुठभेड़ हुई। इस दौरान इमरान को गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। अब उससे पूछताछ कर हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

दूसरे युवक से बातचीत पर था नाराज?

जांच में पुलिस को पता चला है कि इमरान और मुस्कान एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। पुलिस के अनुसार, पिछले करीब दो महीने से इमरान मुस्कान से नाराज था। आशंका है कि मुस्कान की किसी दूसरे युवक से बातचीत को लेकर वह गुस्से में था। हालांकि हत्या की असली वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले AHEAD का X अकाउंट सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला

होटल में भी मिले थे दोनों

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इमरान और मुस्कान 20 अगस्त को एक होटल में मिले थे। यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उस मुलाकात में क्या हुआ था और हत्या से पहले दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी वजह सामने लाने में जुटी है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts