18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट! 83 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिहार में बाढ़ का संकट

मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा है, जबकि बिहार में नदियों के उफान से हजारों परिवार प्रभावित हैं और कई इलाकों में बाढ़ का संकट बना हुआ है।
18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट! 83 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिहार में बाढ़ का संकट
बारिश और आंधी से बदला मौसम

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पहुंच सकती है। पूर्वी हिस्सों में बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होने की परेशानी बढ़ सकती है। बिहार में नेपाल से आई बाढ़ का असर भी दिखाई दे रहा है, जहां कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

18 राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और तमिलनाडु में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में शाम तक आंधी-बारिश

राजधानी दिल्ली में आज तेज हवा और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को खासकर शाम के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली के साथ आसपास के इलाकों में भी बादल और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है।

यूपी-बिहार में तेज बारिश का खतरा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। बिहार में भी कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

बिहार में बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी

बिहार में बारिश के साथ नेपाल की बाढ़ का असर भी चिंता बढ़ा रहा है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गंगा और गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा घर पानी से प्रभावित हुए हैं। आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में अब एक ही चरण में होगी परीक्षा, छात्रों की मांग पर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

पहाड़ों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना है। चमोली में भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाईवे भी प्रभावित हुआ। हिमाचल में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते कई सड़कें बंद हैं।

पंजाब और राजस्थान में भी तेज हवाएं

पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट है। पंजाब में कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवा चल सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तेज झोंकों की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश और झारखंड में भी बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर रह सकता है। भोपाल समेत कई इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। झारखंड के भी कई जिलों में तेज बारिश के साथ 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है। बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान में जाने से बचना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मॉडल मुस्कान हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल! पुलिस ने दबोचा, घर में चाकू से किया था हमला

मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवा के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम और सड़क की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। नदी और समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को भी बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने की जरूरत है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

Latest Posts