Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, राष्ट्रपति से सितारों तक किसने क्या कहा?

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, शत्रुघ्न सिन्हा और रवि किशन समेत कई लोगों ने बधाई दी।
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार, राष्ट्रपति से सितारों तक किसने क्या कहा?
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर बधाइयों की बौछार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से लेकर बॉलीवुड सितारों और नेताओं ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने सुशासन के नए मानक बनाए और समावेशी विकास को नई दिशा दी।

X Post 

अमित शाह ने बताया मेहनत और सेवा का प्रतीक

गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को मेहनत, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण से जुड़ा रहा है और उनकी यात्रा करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है।

X Post

राजनाथ सिंह बोले- विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीबों के कल्याण, इनोवेशन और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति का जिक्र किया।

युवराज सिंह और अक्षय कुमार ने भी किया विश

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व भारत को मजबूत और विकसित भविष्य की ओर ले जा रहा है। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि जन्मदिन को सेवा संकल्प के साथ मनाने से बेहतर तरीका शायद ही कोई हो। बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।

X Post

रेखा गुप्ता ने भी दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली नई रफ्तार और नई सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने विकास की इस यात्रा में आम लोगों के जीवन को केंद्र में बताया।

X Post

कंगना रनौत ने बताया देश की ताकत

भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और लगातार देशसेवा करने की ताकत की कामना की।

X Post

शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले ही कर दिया विश

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को एक दिन पहले ही जन्मदिन की बधाई दे दी थी। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर मिलने वाली ढेरों शुभकामनाओं के बीच उनकी बधाई कहीं छूट न जाए, इसलिए उन्होंने पहले ही विश कर दिया। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी, शांति और लंबी उम्र की कामना की।

रवि किशन ने भी शेयर की तस्वीर

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और ऊर्जा की कामना की। इस तरह पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश के कई बड़े नेताओं, राजनीतिक हस्तियों और फिल्म जगत के सितारों ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts