जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत, लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बंद, जानें देश के मौसम का हाल

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच रविवार रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना से 3 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें को अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई और पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया। लोग इसके चपेट में आ गए। साथ ही गांव का भारी नुकसान भी हुआ। फिलहाल लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पहाड़ से भारी मलबा गिरते देखा जा सकता है। कई जगहों पर मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन-चार टैंकर और कुछ गाड़ियां पूरी तरह मलबे में दब गई हैं। इसके अलावा कुछ होटल और घर भी इस मलबे से प्रभावित हुए हैं।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद
रामबन जिले के बनिहाल इलाके में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। इसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। इसी तरह किश्तवाड़-पेद्दर रोड पर भी यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम साफ न हो, तब तक सफर न करें।