Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

90 साल की उम्र में डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन, लंबे समय से किडनी की बीमारी से थे पीड़ित

Follow on Google News
90 साल की उम्र में डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन, लंबे समय से किडनी की बीमारी से थे पीड़ित
फिल्म डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले राइटर श्याम बेनेगल का सोमवार को मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल में शाम 6:38 बजे निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, जिस वजह से उनकी दोनों किडनी भी खराब हो गई थी। उनके परिजनों ने बताया कि डायलिसिस के साथ इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्याम बेनेगल ने सबसे अधिक नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें 8 विभिन्न फिल्मों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड श्याम बेनेगल के नाम 

श्याम बेनेगल ने अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 एड फिल्म बनाई। इनमे जुबैदा, द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो, मंडी, आरोहन और वेलकम टू सज्जनपुर जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके इस योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्मश्री, 1991 में पद्म भूषण, और 2005 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ श्याम बेनेगल के नाम सबसे ज्यादा 8 नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भी है। 

पिता के कैमरे से बनाई पहली फिल्म 

श्याम बेनेगल को हमेशा से ही फोटोग्राफी में रुचि थी। बारह साल कि उम्र में उन्होंने अपने पिता के कैमरे से अपनी पहली फिल्म बनाई, और अब उन्हें बॉलीवुड में आर्ट सिनेमा का जनक भी माना जाता है। 

श्याम बेनेगल के निधन पर हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

श्याम बेनेगल के निधन की खबर को सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने कहा- ‘श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा में एक नई लहर लेकर आए थे। उन्हें हमेशा उस शख्स के रूप में याद किया जाएगा।’  इसके साथ सुधीर मिश्रा और इला अरुण ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts