Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में लगी भीषण आग :दो बेटियां और मां जिंदा जले, घर का दरवाजा तोड़कर निकाले शव

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे में एक महिला और दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाले। आग पर काबू पा लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
दो बेटियां और मां जिंदा जले, घर का दरवाजा तोड़कर निकाले शव
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक मकान की में लगी भीषण आग

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद एक महिला और दो बच्चों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। तीनों की झुलसकर मौत हो गई।

तीसरी मंजिल पर लगी आग

जानकारी के मुताबिक, लोधी कॉलोनी के बी-ब्लॉक स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर सुबह करीब 10:22 बजे आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, जब तक टीम घर के अंदर पहुंची, तब तक महिला और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

Breaking News

दरवाजा तोड़कर निकाले गए शव

आग की वजह से घर का दरवाजा नहीं खुल पा रहा था। दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीनों शव बाहर निकाले। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल दमकल विभाग का कूलिंग ऑपरेशन जारी है। आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts