Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन का किया ऐलान, सौरव दास बोले- ये Gen Z…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े युवा आंदोलन का ऐलान किया है। प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह युवाओं और Gen Z की आवाज है। पार्टी वोटर लिस्ट से नाम हटने, वोट के अधिकार और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठा रही है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रही है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन का किया ऐलान, सौरव दास बोले- ये Gen Z…
वोटर लिस्ट के मुद्दे पर CJP का आंदोलन, 10 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे युवा

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को बड़े युवा आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि आंदोलन का ऐलान CJP ने किया है, लेकिन यह देश के युवाओं और Gen Z की आवाज है। पार्टी का कहना है कि युवा अपने वोट के अधिकार और बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

वोटर लिस्ट को लेकर CJP ने उठाए सवाल

सौरव दास ने चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से नाम हटने की वजह से कुछ युवाओं के वोट देने के अधिकार पर असर पड़ सकता है। दास ने इस मुद्दे को बेरोजगारी से भी जोड़ा। उनका कहना है कि अगर युवा अपने वोट के जरिए व्यवस्था में बदलाव नहीं ला पाएंगे, तो बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान कैसे होगा।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CJP लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP के मुताबिक, यह आंदोलन चुनावी अधिकार और वोटर लिस्ट में बदलाव के मुद्दे पर केंद्रित रहेगा।

Breaking News

गिरफ्तारी हुई तो भी आंदोलन जारी रखने का दावा

सौरव दास ने कहा है कि अगर CJP से जुड़े नेताओं या कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाता है या गिरफ्तार किया जाता है, तब भी आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहने की अपील की है।

मुंबई प्रदर्शन के बाद दिल्ली में बड़ा आंदोलन

CJP ने इससे पहले 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में भी प्रदर्शन किया था। वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। इसके बाद पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े आंदोलन का ऐलान किया। वहीं, चुनाव आयोग और केंद्र की ओर से वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर लगाए गए आरोपों को लेकर अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं। ऐसे में 10 अक्टूबर का प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर चल रही बहस के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts