इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का दौरा हुआ स्थगित, जानें क्या है वजह

इंडिया गठबंधन के नेताओं और सांसदों ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस बीच ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ दौरे को स्थगित किए जाने की खबर सामने आई है।
पहले भी हो चुका स्थगित
ज्ञानेश कुमार को 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाना था। चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी कर बताया कि कुछ अहम कारणों के चलते यह दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, आयोग ने दौरे की नई तारीख की जानकारी नहीं दी है। इससे पहले ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश दौरा भी स्थगित किया जा चुका है। उन्हें उत्तर प्रदेश में दो जगहों का दौरा करना था।ट
ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक को पुलिस का नोटिस, नाजिम खान पर लगाए आरोपों को लेकर मांगे सबूत
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के कई सांसद मार्च में शामिल हुए। सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनाव आयोग के दफ्तर तक पहुंचने नहीं दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने रात करीब 8 बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस और सहयोगी दलों के कुछ नेताओं को हिरासत में लिया। उन्हें बस में बैठाकर ले जाया गया। कांग्रेस के मुताबिक, बाद में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया।ट
CEC के इस्तीफे की मांग
विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को भी रद्द किया जाना चाहिए। विपक्ष के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी भी CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल चुनाव आयोग ने ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख का ऐलान नहीं किया है।




















