UP में बीजेपी की जीत पर नरोत्तम मिश्रा का बयान; बोले- रामराज्य में सभी के लिए स्थान है, कांग्रेस के घर-घर चलो अभियान को लेकर कही ये बात

भोपाल। यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। इसी बीच शुक्रवार को मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा यूपी में योगी राज और रामराज्य है। यहां सभी को स्थान होता है। वहीं कांग्रेस और कमलनाथ पर बड़ा बयान दिया है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में CBI का छापा : कृषिधन कंपनी ने बैंक से की 33 करोड़ की धोखाधड़ी
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कमलनाथ के घर-घर चलो अभियान को कांग्रेस अच्छी तरह स्वीकार कर पांच राज्यों में घर बैठ गई। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को घर पर बैठाने का काम किया है। अब अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी घर बैठ जाएगी। कमलनाथ जी तो खुद ही समझदार है वे परसो ही घर चले गए हैं।


कांग्रेस 5 राज्यों में घर बैठ गई









