Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में CBI का छापा : कृषिधन कंपनी ने बैंक से की 33 करोड़ की धोखाधड़ी

इंदौर में CBI का छापा : कृषिधन कंपनी ने बैंक से की 33 करोड़ की धोखाधड़ी
इंदौर। सीबीआई द्वारा बैंक फ्रॉड पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में मप्र में सीबीआई ने इंदौर की कृषिधन सीड्स कंपनी पर शुक्रवार को छापा मारा। कंपनी के महाराष्ट्र स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की सूचना है और कंपनी द्वारा धोखाधड़ी छोटी मोटी नहीं, बल्कि 33 करोड़ की बताई जा रही है। ये भी पढ़ें: सागर लोकायुक्त की कार्रवाई : पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, नामांतरण आदेश को कंप्यूटर में दर्ज करने के एवज में मांगे थे रुपए

सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम ने मारा छापा

दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कंपनी ने फंड्स को लेकर धोखाधड़ी की है। ये धोखाधड़ी 33 करोड़ की बताई जा रही है। जिसकी बैंक ने सीबीआई से शिकायत की है। शिकायत के बाद सीबीआई ने रेड मारी है। शुक्रवार को सीबीआई की 4 सदस्यीय टीम छापा मारने पहुंची है।

दस्तावेजों की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ

इंदौर की कृषिधन कंपनी के दफ्तर में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में क्या कुछ निकलकर सामने आया है। यह अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन जांच और कार्रवाई के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts