Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज : बोले- 2023 विस चुनाव कमलनाथ का आखिरी चुनाव, इसके बाद तो वे...

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज : बोले- 2023 विस चुनाव कमलनाथ का आखिरी चुनाव, इसके बाद तो वे...
भोपाल। मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स को एक-दो दिन में भारत लाया जाएगा। केंद्र सरकार ने भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि- कांग्रेस, भाजपा की कॉपी कर रही है लेकिन कॉपी के यह परिणाम आ रहे हैं कि पार्टी के नेता-कार्यकर्ता घर बैठते जा रहे हैं।

यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट्स को एक-दो दिन में भारत लाया जाएगा

गृह मंत्री ने कहा कि, यूक्रेन में रह रहे मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को वापस लाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है, उन्हें एक-दो दिन में भारत लाया जाएगा। प्रदेश के विद्यार्थियों को यूक्रेन से लाने के प्रयासों की खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मॉनिटरिंग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। 22 या 23 तक सभी लोग घर वापस आ जाएं, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। [embed]https://twitter.com/drnarottammisra/status/1495640112096768002[/embed]

कांग्रेस अब कभी सत्ता में नहीं आएगी

कार्यकर्ता मान चुका है कि कांग्रेस अब कभी सत्ता में नहीं आने वाली है। जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में संभावना नहीं बची, वैसे ही मध्य प्रदेश में भी कोई संभावना नहीं रही है। यह इतिहास रहा है कि जहां भी 15 साल तक सत्ता से बाहर रही वहां फिर नहीं लौटी है। तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश तक में यह इतिहास है। वैसे भी 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ का आखिरी चुनाव है।दिग्विजय सिंह जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं, वास्तव में वो खुद की और कमलनाथ की बात कर रहे होंगे, क्योंकि अगले चुनाव में उनकी उम्र भी ज्यादा हो जाएगी, वे 80 पार कर चुके होंगे। ये भी पढ़ें- VIDEO: दिग्विजय ने दी कार्यकर्ताओं को चेतावनी; 2023 का चुनाव आखिरी है, ईमानदारी से नहीं लड़े तो वापस नहीं आएगी कांग्रेस

MP में कोरोना केस

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 847 नए केस आए हैं, जबकि 1,475 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 1.35% और रिकवरी रेट 97.39% है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 6,997 हैं। पिछले 24 घंटे में 68,746 टेस्ट हुए हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts