जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा: सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण

Follow on Google News
जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा: सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
जबलपुर। मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज जबलपुर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय केंद्रीय जेल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद केंद्रीय जेल निरीक्षण भी किया। बता दें कि 22 फरवरी को भोपाल सेंट्रल जेल का भी निरीक्षण किया था। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा पहुंचे भोपाल सेंट्रल जेल: हाई सिक्योरिटी सेल और अंडा सेल का किया निरीक्षण, बोले- जल्द चालू होगी हॉटलाइन

गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को गृह और जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल का दौरा कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर परेड की सलामी भी ली। ये भी पढ़ें: सांसद रीति पाठक ने हरियाणवी गाने ‘घुंघरू टूट जाएगा’ पर किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO

बैरक संग्रहालय को भी देखा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेताजी के सम्मान में अब उनके उसी बैरक को संग्रहालय बनाया गया है। संग्रहालय में नेताजी से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं का अनमोल संग्रह देखकर नेताजी के लिए अगाध श्रद्धा का भाव और दृढ़ हो गया। स्वाधीनता संग्राम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जबलपुर की केंद्रीय जेल में दो बार बंद रहे थे। उनके चरण पड़ने से पवित्र हुई इस धऱा पर पहुंचकर उस बैरक को प्रणाम किया जहां नेताजी ने दोनों अवसर पर अंग्रेजों की दी हुई सजा काटी। [caption id="attachment_20611" align="aligncenter" width="800"] नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल के बंदियों ने सामूहिक योग किया।[/caption]

बंदियों ने किया सामूहिक योग

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल के निरीक्षण के दौरान बंदियों ने सामूहिक योग का कार्यक्रम किया। बंदियों की इस प्रस्तुति को देखकर पता चलता है कि अपराधों की मनोवृत्ति को दूर कर उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए जेल प्रशासन वाकई सराहनीय प्रयास कर रहा है। [caption id="attachment_20610" align="aligncenter" width="800"] टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बल्लेबाजी पर भी हाथ आजमाया।[/caption]

बल्लेबाजी में भी आजमाया हाथ

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबलपुर में स्व. निम्मी देवी रोहाणी जी की स्मृति में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बल्लेबाजी पर भी हाथ आजमाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अशोक रोहणी जी उपस्थित रहे। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts