Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Unique Gift By Groom : दूल्हे ने पूरे गांव को दिया दिया 33.6 करोड़ रुपए का अनोखा रिटर्न गिफ्ट, खुशी से झूम उठा बहादरपुरा  

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में अनोखी शादी देखने को मिली। यहां दूल्हे के परिवार को 33.6 करोड़ रुपए का अनोखा रिटर्न गिफ्ट दिया। ऐसा पहला गिफ्ट न किसी को दिया गया और न ही उसके बारे में सुना गया था। यह अनूठा उपहार मिलने के बाद पूरा बहादरपुरा गांव खुश है।
Follow on Google News
दूल्हे ने पूरे गांव को दिया दिया 33.6 करोड़ रुपए का अनोखा रिटर्न गिफ्ट, खुशी से झूम उठा बहादरपुरा   

नेशनल डेस्क। शादियों में मेहमानों को विदाई के समय मिठाई, उपहार या यादगार सामान देना आम बात है, लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में हुई एक शादी ने 'रिटर्न गिफ्ट' की परंपरा को बिल्कुल नया रूप दे दिया। यहां दूल्हे और उसके परिवार ने शादी में शामिल मेहमानों और पूरे गांव को ऐसा अनोखा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। यह तोहफा न केवल अनमोल है, बल्कि हजारों लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला भी माना जा रहा है। इस पहल के बाद गांव के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है।

बहादरपुरा गांव की शादी बनी मिसाल 

यह अनोखी पहल नांदेड़ जिले की कंधार तहसील स्थित बहादरपुरा गांव में देखने को मिली। गांव निवासी सिद्धेश्वर पेठकर की शादी पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज और भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुई। शादी में किसी बात की कोई कमी नजर नहीं आई, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि पेठकर परिवार ने अपनी खुशी को सिर्फ निजी समारोह तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इस अवसर को समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने का माध्यम बना दिया।

ये भी पढ़ें: 16 घंटे बिना रुके नृत्य! महाकाल मंदिर में नृत्य आराधना, नन्हे बच्चों से महिलाओं ने बांधा समां, भक्त देखते रह गए अद्भुत नजारा

पूरे गांव को मिला 33.6 करोड़ का सुरक्षा कवच 

पेठकर परिवार ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर गांव के 3,465 लोगों को एक-एक लाख रुपए का सामूहिक दुर्घटना बीमा कवर देने का फैसला किया। इस हिसाब से पूरे गांव के लिए बीमा कवर की कुल राशि करीब 33.6 करोड़ रुपए बनती है। खास बात यह है कि इस बीमा योजना का पूरा प्रीमियम परिवार ने स्वयं वहन किया है। यह सुरक्षा कवर एक साल तक प्रभावी रहेगा और किसी दुर्घटना की स्थिति में ग्रामीणों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। इस फैसले ने गांव के लोगों को न केवल सुरक्षा का एहसास कराया, बल्कि शादी को सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण भी बना दिया।

ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया निर्णय 

दूल्हे के परिवार के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े हादसे आम होते हैं। कई बार सांप काटने, बिजली गिरने या कृषि मशीनों से दुर्घटना होने पर गरीब परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में उन्होंने सोचा कि शादी में फिजूलखर्ची करने के बजाय गांववासियों को सुरक्षा कवच देना ज्यादा सार्थक होगा। परिवार का मानना है कि यह बीमा ग्रामीणों के कठिन समय में आर्थिक सहारा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : CBI ने शुरू की पड़ताल, गिरिबाला सिंह के घर 30 मिनट तक छानबीन

ग्राम पंचायत की मदद से बनी सफल योजना 

इस योजना को सफल बनाने के लिए पेठकर परिवार ने ग्राम पंचायत का सहयोग लिया। गांव की आधिकारिक मतदाता सूची बीमा कंपनी को सौंपी गई, ताकि हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के सीधे इस योजना का लाभ मिल सके। इस पहल की सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक जमकर सराहना हो रही है। लोग इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण मान रहे हैं कि शादी जैसे निजी आयोजन को भी सामाजिक हित और जनकल्याण से जोड़ा जा सकता है।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts