मुजफ्फरनगर:एनकाउंटर में घायल बदमाश की अजीब डिमांड, बोला- साहब… एक बीड़ी पिलवा दो

मुजफ्फरनगर में हुए एक पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए बदमाश ने पुलिसकर्मियों के सामने एक बेहद अजीबोगरीब मांग रख दी। अपनी चोट की परवाह किए बिना उसने साहब… एक बीड़ी पिलवा दो कहकर सबको हैरान कर दिया।
एनकाउंटर में घायल बदमाश की अजीब डिमांड, बोला- साहब… एक बीड़ी पिलवा दो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान एक शातिर बदमाश की अजीबोगरीब फरमाइश चर्चा का विषय बन गई। पैर में गोली लगने के बाद जहां आमतौर पर आरोपी दर्द से कराहते या पुलिस से मदद की गुहार लगाते नजर आते हैं वहीं इस बदमाश ने पुलिसकर्मियों से कहा साहब… एक बीड़ी पिलवा दो। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल बदमाश जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है और पुलिसकर्मियों से बीड़ी मांगता नजर आ रहा है।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में पुलिस जमालपुर नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।

घायल बदमाश निकला शातिर अपराधी

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान इनाम के रूप में हुई है। वह कई संगीन मामलों में वांछित है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से एक संदिग्ध बाइक, अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

ये भी पढ़ें: Karnataka : राज्यसभा की 4 और विधान परिषद की 7 सीटों के लिए 18 जून को होगी वोटिंग

गोली लगी, फिर भी बीड़ी की रही चिंता

पैर में गोली लगने के बाद जब पुलिसकर्मी उसे पकड़ने पहुंचे तो उसने दर्द की शिकायत करने के बजाय बीड़ी पीने की इच्छा जाहिर कर दी। उसकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शादी के कुछ घंटों बाद उजड़ गई दुनिया: हेलिकॉप्टर हादसे में भारतीय मूल के पायलट की मौत, पत्नी 6 घंटे तक मलबे में फंसी रही

अस्पताल में चल रहा इलाज

जानसठ की सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts