Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में NCP-अजित पवार गुट के नेता की हत्या, आरोपियों ने धारदार हथियार से किया हमला

Follow on Google News
मुंबई में NCP-अजित पवार गुट के नेता की हत्या, आरोपियों ने धारदार हथियार से किया हमला
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले एनसीपी नेता की हत्या का मामला सामने आया है। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात मुंबई के बायकुला इलाके में हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मुंबई पुलिस ने हमले में 2 से 3 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

धारदार हथियार से हमला

मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार आधी रात करीब 12:30 बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल सचिन को पास के जेजे हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सचिन कुर्मी पर हमला किसने किया। पुलिस के मुताबिक, सचिन कुर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया गया और इस हमले में 2 से 3 लोग शामिल थे। सचिन कुर्मी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी एनसीपी अजित पवार गुट के नेता थे, वह मुंबई में काफी समय से राजनीति में सक्रिय थे। सचिन कुर्मी की हत्या से राजनीतिक महकमे में खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर : LoC पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकी ढेर, बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts