Mumbai Hit And Run Case : मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा

Follow on Google News
Mumbai Hit And Run Case : मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा
मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में हुए हिट एंड रन मामले में फरार आरोपी मिहिर शाह (24 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने मिहिर को 11 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 10 से ज्यादा टीमें बनाई थीं, जिसमें क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया था। इसके साथ ही उसके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था। बता दें कि मिहिर, शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है।

मिहिर की मां और दो बहनें हिरासत में

हादसे के बाद से गायब मिहिर की मां और दो बहनों को भी मुंबई क्राइम ब्रांच ने शाहपुर के पास से हिरासत में लिया है। उन्हें जल्द ही वर्ली पुलिस के हवाले किया जाएगा। मिहिर शाह

शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से मारी दंपति को टक्कर

वर्ली इलाके में रविवार (7 जुलाई) को बीएमडब्ल्यू (BMW)  कार में सवार शिवसेना नेता के बेटे ने एक बाइक को टक्कर मारी दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। वर्ली पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके से BMW कार बरामद कर ली है। हादसे का मुख्य आरोपी मिहिर शाह कार ड्राइव कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, मिहिर शाह घटना के वक्त नशे में था।

पिता को मिली जमानत

रविवार (7 जुलाई) को वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र सिंह बीदावत को गिरफ्तार कर लिया था। 8 जुलाई को दोनों को शिवड़ी कोर्ट में पेश किया गया। राजेश ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें 15 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी।

मछली खरीदकर स्कूटर से लौट रहे थे पति-पत्नी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले प्रदीप नखवा अपनी पत्नी कावेरी नखवा के साथ हर रोज ससून डॉक पर मछली खरीदने जाते थे। रविवार को भी डॉक से मछली खरीदकर लौट रहे थे। इसी दौरान अटरिया मॉल के पास तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी। एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। पति तो खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। भागने की हड़बड़ी में आरोपी ने 45 साल की कावेरी को कुचलते हुए कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा। हादसे के बाद मिहिर और उसका ड्राइवर कार लेकर भाग गए। घायल कावेरी को तत्काल मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति का इलाज फिलहाल जारी है।
[caption id="attachment_124854" align="aligncenter" width="497"] थाने में जब्त कार की जांच करते पुलिस अफसर[/caption]

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

पुणे पोर्श केस को तो सभी जानते ही हैं। विगत 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में शराब के नशे में पोर्श कार चला रहे नाबालिग ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 2 आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। ये मामला अब तक सुर्खियों में हैं। इसके अलावा चेन्नई में वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी ने भी फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर अपनी लग्जरी कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई थी। ये भी पढ़ें- ड्यूटी पर बनाई बंदर के बच्चे के साथ रील, वायरल होते ही 6 नर्स सस्पेंड, देखें वायरल हो रहा ये VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts