Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हेट स्पीच मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, 3000 रुपए का जुर्माना भी लगा

Follow on Google News
हेट स्पीच मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, 3000 रुपए का जुर्माना भी लगा
मऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी के बेटे एवं मौजूदा मऊ विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया गया है। मऊ जिले की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने 3,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला 2022 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए उनके एक विवादास्पद भाषण से जुड़ा है, जिसे भड़काऊ और अधिकारियों के प्रति धमकीभरा माना गया था।

2022 के चुनाव प्रचार में दिया था विवादित बयान

यह मामला 3 मार्च 2022 का है, जब विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने मऊ के पहाड़पुर मैदान में आयोजित एक चुनावी जनसभा में मंच से विवादास्पद और उग्र भाषण दिया था। अपने भाषण में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो वे अधिकारियों को पहले देख लेंगे। इस कथन को सरकारी अधिकारियों के प्रति सीधी धमकी के रूप में देखा गया। उनकी इस टिप्पणी पर व्यापक स्तर पर विरोध हुआ, जिसके बाद मऊ कोतवाली के तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद यह मामला न्यायिक प्रक्रिया में गया और अब अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया है।

छह धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा

अब्बास अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की कुल छह धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इनमें धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 171F (चुनाव में गलत प्रभाव डालना), धारा 186 (सरकारी कार्य में बाधा डालना), धारा 189 (सरकारी सेवक को धमकाना), धारा 153A (धार्मिक या सामाजिक वर्गों में वैमनस्य फैलाना) और धारा 120B (आपराधिक साजिश) शामिल हैं। इन धाराओं के तहत मामले की सुनवाई मऊ की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह की अदालत में चल रही थी।

सह आरोपी मंसूर अंसारी को भी सजा

इसी मामले में अब्बास अंसारी के साथ सह-आरोपी मंसूर अंसारी को भी अदालत ने दोषी करार दिया है। उन्हें छह महीने की सजा और 1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। अदालत ने दोनों को उनके बयान और आचरण को गंभीर अपराध मानते हुए यह फैसला सुनाया। ये भी पढ़ें- भोपाल : पीएम मोदी का पाकिस्तान को दो टूक संदेश- ‘गोली का जवाब अब गोले से मिलेगा’, ऑपरेशन सिंदूर को बताया अब तक का सबसे बड़ा सफल सैन्य अभियान
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts