PlayBreaking News

मप्र के देव मीणा ने पोल वोल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

नेशनल गेम्स-2025 : 24 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित 58 पदकों के साथ मप्र चौथे स्थान पर बरकरार
Follow on Google News
मप्र के देव मीणा ने पोल वोल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

भोपाल। उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स-2025 में सोमवार को मप्र के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडर्न पेंटाथलान में 3 स्वर्ण और 1 रजत, एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक अर्जि किए। इसी के साथ पदक तालिका में 24 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित 58 पदकों के साथ मप्र चौथे स्थान पर बरकरार है। मप्र के खिलाड़ी मंगलवार को मलखम्ब, कैनोइंग और कयाकिंग, शूटिंग (शॉटगन), फेंसिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलान, जुडो और रेसलिंग में पदक के लिए जोर अजमाइश करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने बधाई दी।

मॉडर्न पेंटाथलान के व्यक्तिगत, महिला और पुरुष टीम ने भी जीते गोल्ड मेडल

एथलेटिक्स, पोल वोल्ट व्यक्तिगात पुरुष वर्ग में मप्र के देव मीणा ने ऐतेहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देव मीणा ने 5.32 मी. की छलांग लगा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडू के सुब्रमणि शिवा की 5.31 मी. (नेशनल गेम्स 2022) की छलांग के नाम था। वहीं, मॉडर्न पेंटाथलान के बायथले व्यक्तिगत महिला वर्ग स्पर्धा में रमा सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मॉडर्न पेंटाथलान, बायथले के टीम महिला वर्ग में रमा सोनकर, कनक श्री धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव ने भी स्वर्ण पदक जीते। वहीं, मॉडर्न पेंटाथलान के बायथले के टीम पुरुष वर्ग में यश बत्हरे, आदित्य कुशवाहाऔर देवेंद्र मरकामने ने स्वर्ण पदक आपने नाम किए।

एथलेटिक्स में समरदीप ने जीता रजत

एथलेटिक्स के शॉटपुट व्यक्तिगत पुरुष वर्ग मे मप्र के समरदीप सिंह गिल ने 19.38 मी. गोला फेक कर रजत पदक आपने नाम किया। वह मात्र 36 सेंटीमीटर के अंतर से स्वर्ण से चुक गए। एथलेटिक्स, 3000 मी. स्तीप्लेचेस के व्यक्तिगत महिला वर्ग प्रतियोगिता में मंजू यादव ने रजत पदक आपने नाम किया। वह मात्र 22.07 सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गईं। इधर पेंटाथलान के ही मिक्स्ड बायथले में रमा सोनकर और आदित्य कुशवाहा को कांटे की टक्कर के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts