Peoples Update Special :MPERC ने NHAI की याचिका खारिज की, आयोग बोला-मामला पहले से जिला उपभोक्ता आयोग और हाईकोर्ट में विचाराधीन

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को बड़ा झटका देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी है। आयोग ने कहा कि यह मामला पहले से जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में विचाराधीन रह चुका है। इसी आधार पर आयोग ने याचिका को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया।
Follow on Google News
MPERC ने NHAI की याचिका खारिज की, आयोग बोला-मामला पहले से जिला उपभोक्ता आयोग और हाईकोर्ट में विचाराधीन
MPERC ने NHAI की याचिका खारिज की

संतोष चौधरी, भोपाल। विवाद राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर लगी स्ट्रीट लाइटों के 24 बिजली कनेक्शनों से जुड़ा है। एनएचएआई ने बिजली कनेक्शनों की श्रेणी बदलने और बिजली आपूर्ति काटे जाने को लेकर आयोग का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने माना कि मामला पहले ही दूसरे सक्षम मंचों पर विचाराधीन रह चुका है, इसलिए इस पर अलग से सुनवाई नहीं की जा सकती।

राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के 24 बिजली कनेक्शनों से जुड़ा है विवाद

दरअसल, विवाद राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर भोपाल, सीहोर और राजगढ़ जिले में लगी स्ट्रीट लाइटों के 24 बिजली कनेक्शनों से जुड़ा है। एनएचएआई का कहना था कि ये सभी कनेक्शन पहले एलवी-3 (पब्लिक यूटिलिटी) श्रेणी में थे, लेकिन बिजली वितरण कंपनी ने कुछ कनेक्शनों को एलवी-2 (गैर-घरेलू) श्रेणी में बदल दिया। इससे बिजली बिल में बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 26 मार्च 2026 को दो कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई।

बीच सड़क BJP नेता की चप्पलों से पिटाई! भतीजी ने कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; VIDEO वायरल

श्रेणी बदलना टैरिफ नियमों के विपरीत बताया

एनएचएआई ने आयोग में दायर याचिका में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें सार्वजनिक सुविधा का हिस्सा हैं। इसलिए उन्हें गैर-घरेलू श्रेणी में रखना बिजली टैरिफ नियमों के खिलाफ है। प्राधिकरण ने सभी 24 कनेक्शनों को फिर से एलवी-3 श्रेणी में रखने, काटी गई बिजली बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

Breaking News

हाईकोर्ट भी दे चुका है निर्णय

हालांकि आयोग ने अपने आदेश में कहा कि इसी विवाद पर एनएचएआई पहले जिला उपभोक्ता आयोग पहुंच चुका है, जहां उसके पक्ष में आदेश भी पारित हुआ था। इसके बाद मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने बिजली कंपनी को एनएचएआई के आवेदन पर तय समय सीमा में निर्णय लेने और तब तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे।

जम्मू-कश्मीर: LoC के पास बड़ा धमाका, माइन ब्लास्ट में 2 जवान घायल

आयोग ने माना मामला सुनवाई योग्य नहीं

आयोग ने स्पष्ट किया कि जब एक ही विवाद दूसरे सक्षम मंचों पर विचाराधीन रहा है, तब उसी विषय पर आयोग द्वारा सुनवाई करने से अलग-अलग निर्णय आने की स्थिति बन सकती है। इसलिए आयोग ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना केवल सुनवाई योग्य न होने के आधार पर याचिका खारिज कर दी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts