PlayBreaking News

बीच सड़क BJP नेता की चप्पलों से पिटाई!भतीजी ने कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; VIDEO वायरल

पूरा विवाद रिश्तेदारी में पैसों की धोखाधड़ी और बैंक लोन को लेकर है। पीड़िता संगीता सेन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बूढ़े बालाजी का आरोप है कि चाचा बाबूलाल सेन ने 2017 में उसके नाम पर 5 लाख का लोन निकलवाया था और पैसे हड़प लिए।
Follow on Google News
भतीजी ने कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़; VIDEO वायरल
महिला ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को मारा थप्पड़

पीपुल्स संवाददाता, गुना। व्यस्ततम तलैया मोहल्ला चौराहे पर सोमवार शाम एक महिला ने बीच सड़क पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और झागर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेन की कॉलर पकड़ ली और थप्पड़-चप्पलों से पिटाई कर दी। भाजपा नेता से मारपीट करने वाली महिला उनकी भतीजी बताई जाती है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद रिश्तेदारी में पैसों की धोखाधड़ी और बैंक लोन को लेकर है। पीड़िता संगीता सेन निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बूढ़े बालाजी का आरोप है कि चाचा बाबूलाल सेन ने 2017 में उसके नाम पर 5 लाख का लोन निकलवाया था और पैसे हड़प लिए। उन्होंने यह रकम न बैंक में जमा की और न उसे दी। अब बैंक वाले उसे परेशान कर रहे हैं। संगीता का कहना है कि वह तीन बच्चों की मां है और मजदूरी कर परिवार चलाती है।

Breaking News

एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी

संगीता ने जहां 22 जुलाई को उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि बाबूलाल ने लोन पर ली गई राशि के कागजात जला दिए और मांगने पर गाली-गलौज की। भाजपा नेता बाबूलाल सेन ने का कहना है कि संगीता उनके चाचा के लडके की बेटी है, जिसे परिवार ने अलग कर रखा है। उनका दावा है कि उन्होंने सिर्फ लोन दिलाने में मदद की थी, बाकी लेनदेन से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि भतीजी द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। 

यह भी पढ़ें: गुना: डॉ. सतीश राजपूत की अनूठी पहल, हर रविवार महिलाओं को मुफ्त इलाज और दवा; अब तक सैकड़ों को मिला लाभ

एएसपी बोले- जांच के बाद आवश्यक कार्रावाई की जाएगी

एएसपी, गुना प्रशांत सिंह सुमन ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला और पुरुष के बीच विवाद हो रहा है। इस संबंध में दोनों ने थाने में आवेदन दिया है।  थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाए।  

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts