Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MPCA की कमान सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के हाथों में, महानआर्यमन सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का नया अध्यक्ष सिंधिया परिवार से होगा। माधवराव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब तीसरी पीढ़ी से महानआर्यमन सिंधिया एमपीसीए के प्रेसिडेंट बनेंगे। शनिवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी, लेकिन अध्यक्ष पद पर महानआर्यमन के अलावा किसी और ने पर्चा नहीं भरा।
MPCA की कमान सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के हाथों में, महानआर्यमन सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का नया अध्यक्ष सिंधिया परिवार से होगा। माधवराव और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब तीसरी पीढ़ी से महानआर्यमन सिंधिया एमपीसीए के प्रेसिडेंट बनेंगे। शनिवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी, लेकिन अध्यक्ष पद पर महानआर्यमन के अलावा किसी और ने पर्चा नहीं भरा।

    सबसे युवा अध्यक्ष होंगे महानआर्यमन

    29 वर्षीय महानआर्यमन एमपीसीए के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे। वे वर्तमान में ग्वालियर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और एमपीसीए के सदस्य हैं। माना जा रहा है कि क्रिकेट एसोसिएशन से शुरुआत कर वे जल्द ही राजनीति में भी कदम रखेंगे, ठीक वैसे ही जैसे माधवराव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था।

    2 सितंबर को नई कार्यकारिणी का चुनाव

    एमपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 सितंबर को होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन 1 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। तीन साल के लिए बनने वाली इस नई टीम में कई पदों पर भी निर्विरोध चयन तय है।

    अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन

    • उपाध्यक्ष : विनीत सेठिया
    • सचिव : सुधीर असनानी
    • कोषाध्यक्ष : संजय दुआ
    • कमेटी मेंबर : संध्या अग्रवाल, राजीव शिरोडकर, प्रशुन कनमड़ीकर, विजेस राणा

    2019 में ऐसा रहा था नतीजा

    2019 के चुनाव में अभिलाष खांडेकर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उस समय कई पदों पर कड़ा मुकाबला हुआ था। सचिव पद पर संजीव राव ने अमिताभ विजयवर्गीय को 17 वोटों से हराया था, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पवन जैन ने प्रेमस्वरूप पटेल को 78 वोटों से मात दी थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts