PlayBreaking News

आलिया भट्ट बर्थडे स्पेशल:बचपन की मासूमियत से कैसे बनी सुपरस्टार?

जन्मदिन मुबारक हो आलिया भट्ट! चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर बॉलीवुड की चमकती सुपरस्टार बनने तक, आलिया ने अपनी काबिलियत, स्टाइल और मासूमियत से दिल जीत लिया शादी, मां बनने और करोड़ों की संपत्ति के बावजूद आलिया अपने करियर में लगातार टॉप पर हैं। फिल्मों से लेकर बिजनेस, फैशन और सोशल मीडिया- हर जगह उनका दबदबा है।
Follow on Google News
बचपन की मासूमियत से कैसे बनी सुपरस्टार?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट का जन्मदिन है। भट्ट परिवार में जन्मी आलिया ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की, लेकिन अब उन्होंने फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आइए जानते हैं उनके सफर के खास पल।

    चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू हुआ सफर

    आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा बहुत कम उम्र में। साल 1999 में फिल्म ‘संघर्ष’ में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया। उस समय उनकी मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: बहुत कम लोग जानते हैं आमिर खान के ये राज

    Uploaded media

    करण जौहर का लॉन्च और फिल्मी डेब्यू

    साल 2012 में करण जौहर ने उन्हें बड़ी पर्दे पर लॉन्च किया। उनकी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। इस फिल्म ने आलिया को रातों-रात फेमस कर दिया। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा।

    यह भी पढ़ें: 67वें जन्मदिवस पर विशेष: सादगी से शिखर तक का सफर, जनता के ‘मामा’ की अनसुनी कहानी

    Uploaded media

    कुछ खास फिल्में:

    • हाइवे
    • डियर जिंदगी
    • बद्रीनाथ की दुल्हनिया
    • गली बॉय
    • ऐ दिल है मुश्किल
    • राजी
    • डार्लिंग्स
    • गंगूबाई काठियावाड़ी
    • ब्रह्मास्त्र
    • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    हर फिल्म में आलिया ने अपने अभिनय का स्तर बढ़ाया और साबित किया कि वे सिर्फ स्टार किड नहीं बल्कि टैलेंटेड भी हैं।

    ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

    आलिया और रणबीर कपूर की लव स्टोरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई। दोनों की शादी अप्रैल 2022 में हुई और नवंबर 2022 में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। रणबीर ने आलिया को केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व में प्रपोज किया था।
    आलिया का कहना है कि शादी और मां बनने के बाद भी उनका करियर रुका नहीं। वे अपनी जिम्मेदारियों और काम दोनों को संभाल रही हैं।

    Uploaded media

    करोड़ों की संपत्ति और बिजनेस सेंस

    फिल्मों के अलावा आलिया एड्स और अपने खुद के ब्रांड एड-ए-मम्मा से भी कमाई करती हैं। उनकी नेटवर्थ लगभग 550 करोड़ रुपए है। आलिया इस साल ‘अल्फा’ फिल्म से कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी और रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

     मां और एक्ट्रेस: दोहरी जिम्मेदारी

    आलिया ने बताया कि मां बनने के बाद उनका फोकस केवल बच्चे पर नहीं गया। उन्होंने दोनों, करियर और परिवार, को संतुलित तरीके से संभाला। उनका कहना है कि लाइफ में कोई सही या गलत नहीं होता। मेरे लिए जो काम करता है, वो किसी और के लिए काम नहीं कर सकता। मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी। बच्चे और करियर दोनों को मैने हैंडल किया है और हमेशा खुश हूं।

    Uploaded media

    मेहनत, टैलेंट और दिल से काम

    आलिया मानती हैं कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, अच्छे एक्टर हैं, तो काम आपको मिलता रहेगा। उन्होंने साबित किया कि शादी और मां बनने के बाद भी काम में कोई कमी नहीं आई।

    2026 में भी आलिया की चमक बरकरार

    आलिया भट्ट का करियर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। फिल्मों के अलावा उनका फैशन और बिजनेस स्टाइल भी फैंस के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी आने वाली फिल्में, रेड कार्पेट ग्लैमर और सोशल मीडिया एक्टिविटी साबित करती हैं कि आलिया भट्ट अभी भी बॉलीवुड की सबसे चमकती हुई स्टार हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts