Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छा गया MP बोर्ड रिजल्ट!5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% पास, कैसे करें चेक?

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसमें इस बार शानदार पास प्रतिशत देखने को मिला है। कक्षा 5वीं में 95.14% और कक्षा 8वीं में 93.83% छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% पास, कैसे करें चेक?
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिन का वक्त, स्क्रीन पर एक क्लिक और धड़कनों की रफ्तार अचानक तेज क्योंकि अब MP बोर्ड का रिजल्ट अब सामने है। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार के नतीजे छात्रों के लिए काफी पॉजीटिव रहे हैं, जहां दोनों कक्षाओं में पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। रिजल्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करने के बाद ऑनलाइन भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिससे छात्र आसानी से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

    8वीं में 93.83% छात्रों ने मारी बाजी

    MP बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह देखने को मिला। इस साल कक्षा 8वीं में 93.83% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। यह आंकड़े दर्शाते है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।
    MP बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026 के अनुसार, इस बार का परिणाम संतोषजनक और मजबूत माना जा रहा है, जिसने छात्रों और अभिभावकों दोनों को राहत दी है।

    ये भी पढ़ें: MP Board : शिक्षकों के विरोध के बाद मई की जगह जून में हो सकती हैं ‘दूसरा अवसर’ परीक्षाएं

    5वीं में 95.14% छात्र हुए पास

    MP बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस साल कक्षा 5वीं में 95.14% छात्र पास हुए हैं, जो कि बेहद अच्छा प्रदर्शन माना जा रहा है।
    MP बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार का रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में और बेहतर रहा है। बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल कर अपने अगले शैक्षणिक चरण की ओर कदम बढ़ाया है।

    रिजल्ट कैसे देखें?

    छात्र अपने रिजल्ट को आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा। वहां समग्र ID या रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे छात्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: MP News : ग्वालियर म्यूजिक यूनिवर्सिटी के डॉ. द्विवेदी डिजाइन कर रहे NCERT का सिलेबस

    लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

    इस साल कक्षा 5वीं में करीब 12.76 लाख और कक्षा 8वीं में लगभग 10.92 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र अपने परिणाम देखकर आगे की पढ़ाई की योजना बना सकते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts