Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में महिला पुलिस को मिलीं 250 स्कूटी, CM शिवराज ने रैली को दिखाई हरी झंडी; गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी रहे मौजूद

Follow on Google News
MP में महिला पुलिस को मिलीं 250 स्कूटी, CM शिवराज ने रैली को दिखाई हरी झंडी; गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी रहे मौजूद
भोपाल। प्रदेश की महिला पुलिस कर्मियों को आज (28 जुलाई) 250 दोपहिया वाहन (स्कूटी) दिए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। मध्य प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के लिए महिला पुलिस को सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के निराकरण और फरियादियों की सुनवाई के लिए प्रदेश भर के 950 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। पीड़िताओं को जल्द ही न्याय दिलाने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों और साधनों से लैस भी किया जा रहा है। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1684815446145642496?s=20

इन मार्गों से निकली वाहन रैली

सीएम शिवराज ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद यहां से दोपहिया वाहन रैली लाल परेड ग्राउंड विजय द्वार, कंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही समाप्त होगी।

‘अभिमन्यु’ की पोस्टर पुस्तिका का विमोचन

सीएम शिवराज ने इस दौरान सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान ‘अभिमन्यु’ के लिए महिला सुरक्षा शाखा द्वारा तैयार की गई पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी किया। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण के लिए ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा सीएसआर फंड से 13 दोपहिया वाहन प्रदान किए गए हैं।

‘अभिमन्यु’ अभियान की थीम ‘आओ लड़कों को सिखाएं’

  • महिला सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान ‘अभिमन्यु’ की थीम ‘आओ लड़कों को सिखाएं’ हैं। इसके अंतर्गत बालकों/पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाना है।
  • अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नावली, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म प्रदर्शन, मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • ज्ञात हो कि जून माह में प्रारंभ किए गए इस अभियान के पहले चरण के अंतर्गत प्रदेश भर में 300 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts