Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; तीन दिन बाद बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अधिकतर जिलों में अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। रात में हुई बारिश के बाद आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 जनवरी तक मौसम के हाल में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय दो शक्तिशाली वेदर सिस्टम के असर से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

भोपाल में हुई बारिश

भोपाल के कई इलाकों में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही शनिवार को भी भोपाल और आसपास के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान राजगढ़, विदिशा जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान और उसके आसपास एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान पर चक्रवात बना हुआ है। इसी के चलते मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक जेट स्ट्रीम बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में हो रही बारिश का यही कारण है। ये भी पढ़ें- भोपाल की सड़कों पर सांभर ने की उछल-कूद; जंगल से भटककर शहर में आया, देखें वीडियो

कब तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 जनवरी तक मौसम के तेवर इसी तरह के बने रहेंगे। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका बनी रहेगी। बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ा हुआ है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 11 जनवरी के बाद बादलों के छटने से ठंड बढ़ने लगेगी।

कहां जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल सहित, इंदौर, रीवा, सागर, छतरपुर, पन्ना, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, दमोह, रतलाम, देवास, रायसेन, सीहोर, धार, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है। ये भी पढ़ें- बीजेपी के पूर्व मंत्री की बेटी ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों से की आत्महत्या

यहां जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के अलावा विदिशा, राजगढ़, आगर मालवा और शाजापुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts