MP Weather Update :कहीं आंधी-बारिश तो कहीं लू जैसे हालात... 33 जिलों में बदला मौसम, जानिए कब होगी मानसून की एंट्री

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 33 जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे कई शहरों में तापमान में गिरावट आई। हालांकि राहत के बीच मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और अब इसके तय समय से करीब एक सप्ताह देरी से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी अलग-अलग जिलों में आंधी, बारिश और तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
33 जिलों में बदला मौसम
बीते 24 घंटों में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, खंडवा, बुरहानपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और सागर सहित 33 जिलों में मौसम का मिजाज बदला।
राजधानी भोपाल में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 15 मिनट तक जारी रही। इसके बाद पूरे शहर में धूप और बादलों का सिलसिला बना रहा।
ग्वालियर में सबसे तेज चली आंधी
प्री-मानसून सिस्टम के असर से कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। सबसे अधिक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ग्वालियर में दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में आंधी की रफ्तार
|
शहर |
हवा की रफ्तार |
|
ग्वालियर |
70 Kmph |
|
जबलपुर |
65 Kmph |
|
अशोकनगर |
52 Kmph |
|
भोपाल |
48 Kmph |
|
सीहोर |
46 Kmph |
|
बैतूल |
44 Kmph |
|
श्योपुर |
44 Kmph |
|
सतना |
43 Kmph |
|
गुना |
39 Kmph |
|
आगर-मालवा |
37 Kmph |
|
खंडवा |
37 Kmph |
|
रीवा |
37 Kmph |
|
इंदौर |
35 Kmph |
|
सागर |
35 Kmph |
|
विदिशा |
33 Kmph |
|
बड़वानी |
33 Kmph |
|
राजगढ़ |
30 Kmph |
|
शहडोल |
30 Kmph |
भिंड, श्योपुर और बुरहानपुर में धूलभरी आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
सीधी में सबसे ज्यादा बारिश
मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहा। सीधी में करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सबसे अधिक रही। इसके अलावा बैतूल, रीवा और सतना में आधा इंच या उससे अधिक बारिश दर्ज हुई। रायसेन, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और सागर में भी आंधी और बारिश का असर देखने को मिला।
बारिश से तापमान में गिरावट
लगातार आंधी और बारिश के कारण कई शहरों के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
|
शहर |
अधिकतम तापमान |
|
शिवपुरी |
35°C |
|
पचमढ़ी |
35.4°C |
|
सिवनी |
36.4°C |
|
बैतूल |
36.5°C |
|
भोपाल |
37°C |
|
इंदौर |
37.3°C |
|
उज्जैन |
38.5°C |
|
ग्वालियर |
39.5°C |
|
जबलपुर |
40.4°C |
|
खजुराहो |
42.2°C |
|
नौगांव |
42.2°C |
इस बार एक सप्ताह देरी से आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून तक प्रवेश कर जाता है। पिछले दस वर्षों में वर्ष 2021 में सबसे जल्दी 9 जून को मानसून पहुंचा था, जबकि 2018 में सबसे देर से 25 जून को प्रवेश हुआ था। इस बार मानसून की रफ्तार धीमी है और इसके लगभग एक सप्ताह देर से आने की संभावना जताई गई है। पिछले वर्ष मानसून 16 जून को प्रदेश पहुंचा था और पूरे सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी।
जून में अब तक 35% कम बारिश
मानसून की देरी का असर जून के बारिश के आंकड़ों पर साफ दिखाई दे रहा है। 1 से 16 जून तक प्रदेश में सामान्य से 35% कम बारिश हुई। इस अवधि में जहां करीब डेढ़ इंच बारिश होनी चाहिए थी, वहीं लगभग एक इंच के आसपास ही बारिश दर्ज की गई। पूर्वी मध्य प्रदेश की स्थिति सबसे ज्यादा कमजोर बनी हुई है, जहां सामान्य का आधा पानी भी नहीं गिर पाया है।
इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, रतलाम, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बुधवार (17 जून) को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, नीमच और मंदसौर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और शहडोल समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहेगा।
अगले चार दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
18 जून
नीमच, श्योपुर और मुरैना में तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट। ग्वालियर-चंबल और महाकौशल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश। भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित मध्य और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी।
19 जून
ग्वालियर, मुरैना और भिंड में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट। विदिशा, रायसेन, सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट सहित कई जिलों में बारिश के आसार। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और मालवा क्षेत्र में गर्मी जारी रहेगी।
20 जून
बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
प्रमुख शहरों का तापमान
|
शहर |
अधिकतम |
न्यूनतम |
|
भोपाल |
37°C |
22.6°C |
|
इंदौर |
37.3°C |
26.2°C |
|
ग्वालियर |
39.5°C |
26.5°C |
|
उज्जैन |
38.5°C |
27°C |
|
जबलपुर |
40.4°C |
25.2°C |
|
बैतूल |
36.5°C |
23.5°C |
|
शिवपुरी |
35°C |
23°C |
|
खजुराहो |
42.2°C |
28°C |
|
नौगांव |
42.2°C |
27.6°C |
|
सतना |
40.5°C |
27.9°C |











