PlayBreaking News

MP Weather Update : प्रदेश में ठंडी रातों की दस्तक, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Follow on Google News
MP Weather Update : प्रदेश में ठंडी रातों की दस्तक, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ‘हैप्पी एंडिंग’ के साथ ही अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन में कुल 3 महीने 28 दिन तक बारिश हुई। पिछले 10 सालों में यह तीसरी बार है जब प्रदेश में सबसे ज्यादा पानी गिरा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार अच्छी बारिश से पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और भू-जल स्तर भी बेहतर रहेगा।

    कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

    प्रदेश के 30 जिलों में इस बार ‘बहुत ज्यादा’ बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश गुना में हुई, जहां पूरे सीजन में 65.7 इंच पानी गिरा। वहीं श्योपुर में औसत से 216.3% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

    हालांकि, शाजापुर जिला सबसे कम बारिश वाले जिलों में रहा। यहां केवल 28.9 इंच (81.1%) पानी गिरा। मौसम विभाग ने मानसूनी सीजन के लिए अनुमानित 106% बारिश की आशंका जताई थी, लेकिन इस बार 15% अधिक पानी गिरा।

    प्रदेश में 16 जून से एक्टिव हुआ था मानसून

    16 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय हुआ। शुरुआत में पूर्वी संभाग (जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल) में अधिक बारिश हुई, लेकिन सितंबर में तेज बारिश के कारण पश्चिमी हिस्से (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल) आगे निकल गए।

    पूर्वी हिस्से में औसत से 17% अधिक और पश्चिमी हिस्से में औसत से 25% से ज्यादा पानी गिरा। इंदौर और उज्जैन संभाग की शुरुआत में स्थिति कमजोर रही, लेकिन सितंबर में हुई बारिश ने साल का कोटा पूरा कर दिया।

    कहां कितनी बारिश हुई

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जिलों को बारिश के अनुसार श्रेणियों में बांटा गया है:

    • 90% या उससे कम बारिश- शाजापुर (बारिश की भारी कमी)
    • 90-95% बारिश- बैतूल (सामान्य से कम)
    • 95-100% बारिश- उज्जैन, सीहोर (सामान्य)
    • 100-103% बारिश- जबलपुर, खंडवा, अनूपपुर, रीवा, बालाघाट, देवास (सामान्य से अधिक)
    • 104-110% बारिश- पन्ना, छिंदवाड़ा, सतना, हरदा, सागर, इंदौर, धार, खरगोन आदि
    • 110% से ऊपर बारिश- श्योपुर, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, मुरैना, रायसेन, छतरपुर, नीमच, रतलाम, भिंड, बुरहानपुर आदि

    इस आंकड़े से ये स्पष्ट है कि ज्यादातर जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हुई और सिर्फ कुछ जिलों में कोटा पूरा नहीं हो सका।

    मानसून की विदाई और उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत

    चार दिन पहले प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने विदाई ले ली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मानसून 17 अक्टूबर के बाद एक्टिव होगा, लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश में 19 अक्टूबर के बाद दिखाई देगा।

    अक्टूबर में ठंड की शुरुआत

    अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।

    न्यूनतम तापमान: खंडवा 16°C, खरगोन/छतरपुर 16.2°C, राजगढ़ 17.6°C, दतिया 17.7°C, शिवपुरी 18°C

    अधिकतम तापमान: उज्जैन 34.5°C, इंदौर 34.1°C, ग्वालियर 33°C, भोपाल 32°C, जबलपुर 31.8°C

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, अगले कुछ दिनों में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ेगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts