PlayBreaking News

MP Weather Update :ठंड-बारिश ने मिलकर बढ़ाई सिहरन, कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

Follow on Google News
ठंड-बारिश ने मिलकर बढ़ाई सिहरन, कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर की ठंड हमेशा बारिश के साथ दस्तक देती है। पिछले 10 सालों का मौसम का रिकॉर्ड यही बताता है और इस बार भी नवंबर की शुरुआत बूंदाबांदी के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में करीब साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई गई है।

    वहीं नीमच, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, बुरहानपुर, श्योपुर, मुरैना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। भोपाल में बादल छाए रहने और शाम को हल्की बारिश के आसार हैं।

    अक्टूबर भी रहा ठंडा

    अक्टूबर का महीना इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा नम और ठंडा रहा। प्रदेश में औसतन 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 121% ज्यादा है। भोपाल में 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24°C रहा, यह पिछले 25 सालों में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन रहा। उज्जैन, छतरपुर, नरसिंहपुर सहित कई जिलों में पारा 24 डिग्री से नीचे चला गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मानसून 13 अक्टूबर को विदा हुआ, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन, लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन सिस्टम की वजह से पूरे महीने बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर जारी रहा।

    कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं। मोंथा चक्रवात लो प्रेशर सिस्टम में बदल चुका है। अरब सागर के ऊपर नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। म्यांमार की ओर एक और लो प्रेशर क्षेत्र बन रहा है। इन सिस्टमों के असर से 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, धार, बुरहानपुर और सिवनी जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    धीरे-धीरे और बढ़ेगी ठंड

    अभी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 24°C से 28°C के बीच दर्ज हो रहा है। 

    नरसिंहपुर - 28.6°C (सबसे अधिक)

    नर्मदापुरम - 28.4°C

    खंडवा - 27.1°C

    राजगढ़, शिवपुरी - 16°C (न्यूनतम)

    बड़े शहरों का हाल

    भोपाल - 24°C

    इंदौर - 23.8°C

    उज्जैन - 22.5°C

    ग्वालियर - 25.2°C

    जबलपुर - 24.5°C

    मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से उत्तर भारत से ठंडी हवाएं आने लगेंगी। इससे ग्वालियर-चंबल, भोपाल और मालवा क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ेगी।

    आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    नवंबर के पहले सप्ताह में तेज बारिश और बादलों की आवाजाही रहेगी। दूसरे सप्ताह से ठंडी हवाएं चलेंगी। महीने के आखिर में कोहरा और सुबह की धुंध देखने को मिलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में बारिश और ठंड का मिक्स ट्रेंड रहेगा।

    कृषि और जल स्तर के लिए राहत

    इस बार प्रदेश में मानसून की ‘हैप्पी एंडिंग’ रही। 50 से अधिक जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। गुना, श्योपुर, झाबुआ और सिंगरौली सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले रहे। इससे भू-जल स्तर बढ़ा, सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है और रबी फसलों की बुवाई में भी किसानों को राहत मिलेगी।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts