MP Weather Update :कड़ाके की ठंड का कहर, राजगढ़ सबसे ठंडा; इंदौर-भोपाल समेत कई शहरों में पारा 10°C से नीचे

मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार-गुरुवार की रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में एक ही रात में 3.4 डिग्री की गिरावट आई और पारा 6.8 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत सभी बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। कई जिलों में कोहरा भी छाया रहा।
Follow on Google News
कड़ाके की ठंड का कहर, राजगढ़ सबसे ठंडा; इंदौर-भोपाल समेत कई शहरों में पारा 10°C से नीचे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। जनवरी के मध्य में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और कोहरे के असर से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। बुधवार-गुरुवार की रात राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर में एक ही रात में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत सभी 5 बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

    विंध्य-ग्वालियर संभाग में ज्यादा असर

    प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। राजगढ़ के बाद रीवा (6.2°C), दतिया (6.6°C), नौगांव और उमरिया (7.0°C), मंडला (7.1°C) और खजुराहो (7.4°C) सबसे ठंडे इलाकों में शामिल रहे। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर कई जगह 1000 मीटर तक रह गई।

    5 बड़े शहरों में फिर पारा 10 डिग्री से नीचे

    प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    राजगढ़

    5.5

    इंदौर

    27.3

    6.8

    भोपाल

    26.8

    8.0

    ग्वालियर

    24.1

    7.4

    उज्जैन

    27.0

    9.0

    जबलपुर

    24.8

    9.8

    रीवा

    22.5

    6.2

    दतिया

    24.4

    6.6

    खजुराहो

    23.8

    7.4

    मंडला

    27.4

    7.1

    नौगांव

    23.4

    7.0

    उमरिया

    24.5

    7.0

    पचमढ़ी

    21.8

    6.8

    सतना

    23.8

    7.8

    शिवपुरी

    25.0

    9.0

    गुना

    25.8

    9.5

    रायसेन

    27.0

    8.4

    रतलाम

    27.2

    9.8

    दमोह

    24.8

    8.2

    सीधी

    22.8

    8.2

    सागर

    26.7

    11.6

    छिंदवाड़ा

    28.0

    11.4

    नरसिंहपुर

    27.0

    11.2

    सिवनी

    28.2

    12.0

    बैतूल

    25.8

    11.5

    नर्मदापुरम

    28.8

    13.8

    खंडवा

    30.1

    11.4

    खरगोन

    28.6

    10.8

    मलाजखंड

    23.8

    9.6

    इंदौर में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि भोपाल और ग्वालियर में भी रातें सर्द बनी हुई हैं।

    इन जिलों में भी 10 डिग्री से नीचे तापमान

    उमरिया, नौगांव, मंडला, खजुराहो, सतना, दमोह, सीधी, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मलाजखंड और रतलाम समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इससे ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

    Featured News

    कोहरे का असर, ट्रेनें लेट

    कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पंजाब मेल और जनशताब्दी समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

    कोल्ड वेव का अलर्ट नहीं, लेकिन ठंड बरकरार

    मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कहीं भी कोल्ड वेव या कोल्ड डे का आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय कोहरे के कारण ठंड का असर लगातार बना हुआ है।

    इस बार सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड

    इस सीजन में मध्यप्रदेश में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

    • नवंबर में 84 साल का रिकॉर्ड टूटा।
    • दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा।
    • जनवरी में भी भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है।

    मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसी दौरान मावठा गिरने की भी संभावना रहती है।

    आने वाले दिनों का अनुमान

    मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन के समय हल्की राहत मिल सकती है। कोहरे का असर खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी संभागों में जारी रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: नर्मदा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की ट्रैक्टर से भिड़ंत, 5 की मौत और 18 घायल

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts