जबलपुर:मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, ईवीएम में कैद उम्मीदवारों की किस्मत

जबलपुर। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रदेश भर में डाले गए वोटों की अधिकृत जानकारी काउंसिल द्वारा बुधवार को जारी की जाएगी। वोटों की गिनती 16 जून से शुरू होगी।
अधिकारिक आंकड़े बुधवार को होंगे जारी
मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल और दीपक अवस्थी ने बताया कि जबलपुर में हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक और जिला न्यायालय परिसर में बने पोलिंग बूथों में 8800 में से 5300 अधिवक्ताओं ने वोट डाले हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में हुई वोटिंग के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं, जो मंगलवार को रात तक प्राप्त हो सकेंगे। इसी वजह से वोटिंग के आंकड़ों की अधिकृत जानकारी बुधवार को जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड में प्रियंका का नया धमाका, सर्वाइवल थ्रिलर में दिखेंगी ऑरलैंडो ब्लूम संग
काउंटिंग 16 जून से होगी शुरू
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। पूरे प्रदेश में मतदान के दौरान कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। जबलपुर में 62.22 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश भर में डाले गए वोटों की अधिकृत जानकारी काउंसिल द्वारा बुधवार को जारी की जाएगी। वोटों की गिनती का काम 16 जून से शुरू होगा।
भीषण गर्मी में भी उम्मीदवारों का उत्साह बरकरार
ऐन मौके पर भी लगे रहे कवायद में भीषण गर्मी भी उम्मीदवारों के हौसलों को पस्त नहीं कर सकी। उम्मीदवारों और उनके समर्थक पोलिंग बूथों के आसपास दिन भर मतदाता वकीलों को अपने पक्ष में जुटाने की कवायद में लगे रहे। शाम को 5 बजे तक लाइन में जितने भी मतदाता लगे थे, उन सभी को मतदान करने की अनुमति दी गई। जबलपुर में शाम 6:15 बजे तक मतदान हुआ।












