Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर :शादी से मना करने पर AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने की दी धमकी, सगाई भी टूटी, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया केस

वहीं जब छात्रा ने शादी के फैसले से इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि शादी में खींची गई तस्वीरों को एआई की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
शादी से मना करने पर AI से फोटो एडिट कर बदनाम करने की दी धमकी, सगाई भी टूटी, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया केस

पीपुल्स संवाददाता, इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने अपने परिचित युवक पर एआई की मदद से फोटो एडिट कर बदनाम करने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

शादी समारोह में हुई पहली मुलाकात 

पुलिस के मुताबिक निजी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही छात्रा की शिकायत पर विशाल पुत्र पप्पू गुर्जर निवासी राऊ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2024 में उसकी बहन की शादी के दौरान विशाल से पहचान हुई थी। शादी समारोह में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और इसी दौरान आरोपी ने कुछ फोटो भी लिए थे। कुछ समय बाद विशाल ने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ पुजारी की मौत, आपसी भिड़ंत की आशंका, वन विभाग कर रहा जांच

क्या है पूरा मामला?

वहीं जब छात्रा ने शादी के फैसले से इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि शादी में खींची गई तस्वीरों को एआई की मदद से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उससे बात करने और रिश्ता स्वीकार करने का दबाव बनाता रहा। जब परिवार ने दूसरी जगह शादी की बात शुरू की तो विशाल ने वहां भी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने यह बात अपनी बहन और जीजा को बताई। परिवार ने आरोपी से बात की तो उसने मोबाइल पर अभद्र व्यवहार किया और छात्रा के एडिट किए हुए फोटो भेज दिए।

Breaking News

छात्रा की टूटी सगाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

करीब दो महीने पहले जब युवती की सगाई हुई तो आरोपी उसके घर पहुंच गया और मंगेतर के सामने युवती को लेकर कई बातें कही। इसके बाद सगाई टूट गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी की हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और आत्महत्या तक का विचार आने लगा था। बाद में परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। बाणगंगा पुलिस ने आरोपी विशाल गुर्जर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी और आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts