Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महंगी चीनी पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बयान, बोले- ‘चिंता मत करो, सब इंतजाम हो रहे हैं’

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो..’ कुछ राज्यों में चीनी का भाव 70 रुपये किलो तक पहुंचने की खबर है। इस दौरान शिवराज ने छात्रों के लिए 'मामा कोचिंग क्लासेस' शुरू करने का ऐलान भी किया।
Follow on Google News
महंगी चीनी पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बयान, बोले- ‘चिंता मत करो, सब इंतजाम हो रहे हैं’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो

देश में चीनी के बढ़ते दामों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। कई जगहों पर चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी बीच केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा- 'सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो..'

रायसेन पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सांदीपनि स्कूल भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे और जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए दिशा बैठक में शामिल हुए।

चीनी के दाम पर सवाल, मिला छोटा सा जवाब

दौरे के आखिर में रायसेन कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान बाहर निकल रहे थे, तभी पत्रकारों ने उनसे रक्षाबंधन के दौरान बढ़ी चीनी की कीमतों को लेकर सवाल किया। सवाल सुनकर शिवराज सिंह चौहान ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सब इंतजाम हो रहे हैं जी, चिंता मत करो..’ इसके बाद वे आगे बढ़ गए। उनका यह छोटा सा जवाब अब चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: महंगी चीनी पर सरकार सख्त, बदले इंपोर्ट के नियम, अब 2 महिने में बाजार में उतारनी होगी रिफाइंड चीनी

रक्षाबंधन पर बढ़े दामों की चिंता

रक्षाबंधन के त्योहार पर मिठाइयों और घर में बनने वाली मिठाई के लिए चीनी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ राज्यों में चीनी का भाव 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

Breaking News

छात्रों के लिए 'मामा कोचिंग क्लासेस' का ऐलान

रायसेन दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 'मामा कोचिंग क्लासेस' शुरू करने की घोषणा भी की। इस पहल का मकसद छात्रों को उनके अपने जिले में ही अच्छी कोचिंग उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगे निजी कोचिंग संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

लगातार बढ़ रहे हैं चीनी के दाम

पिछले कुछ हफ्तों से चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में इसका भाव 70 रुपये किलो तक पहुंचने की बात सामने आई है। ऐसे में आम लोगों को उम्मीद है कि सरकार के कदमों से आने वाले दिनों में कीमतों पर लगाम लगेगी और त्योहारों के बीच लोगों को राहत मिलेगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts