Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News: BJP के नेताओं ने शर्म बेच खाई हैं, भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ मामले के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
BJP के नेताओं ने शर्म बेच खाई हैं, भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि जब देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, तब भाजपा नेता संवेदनशीलता दिखाने के बजाय हास्यास्पद बयानबाजी कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों को किसी लोकल व्यक्ति को साथ लेकर जाना चाहिए था, क्योंकि 'हम भी जब कहीं जाते हैं, तो अपने साथ लोकल आदमी लेकर जाते हैं।'

    BJP गंभीर मुद्दे को मजाकिया बना रही

    सिंघार ने कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है, लेकिन भाजपा के मंत्री अब भी इस गंभीर मुद्दे पर मजाकिया और असंवेदनशील बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता कभी महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करते हैं तो कभी उन्हें शूर्पणखा कहकर अपमानित करते हैं। सिंघार ने कहा कि यह सोच बेहद निंदनीय है और भाजपा सरकार को अब बयानबाजी छोड़कर महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए अपने साथ ‘लोकल आदमी’ लेकर चलना होगा?

    BJP नेताओं ने शर्म बेच खाई 

    मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा को निशाने पर लिया। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा मध्यप्रदेश में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, लेकिन अब भाजपा सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महिला खिलाड़ियों को ही नसीहत दे रहे हैं और उन्हें ही दोषी ठहरा रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने शर्म बेच खाई हैं और उन्हें इस बेशर्म बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। पार्टी ने आगे कहा, यह बयान न केवल महिला विरोधी है, बल्कि भाजपा की सोच और मानसिकता का आईना भी दिखाता है।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts