Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेशनल लोक अदालत-मध्यप्रदेश में 1.72 लाख मुकदमें निपटे, 964 करोड़ के अवॉर्ड पारित

मध्यप्रदेश में शनिवार को आयोजित साल की तीसरी नेशनल लोक अदालत में 1.72 लाख से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इन मामलों में 964 करोड़ रुपए से अधिक के अवॉर्ड पारित किए गए। प्रदेशभर में 1,427 बेंच गठित की गई थीं, जिनमें हाईकोर्ट स्तर पर सात और जिला-तहसील स्तर पर 1,420 बेंच शामिल रहीं।
नेशनल लोक अदालत-मध्यप्रदेश में 1.72 लाख मुकदमें निपटे, 964 करोड़ के अवॉर्ड पारित
फाइल फोटो

जबलपुर। प्रदेश भर में शनिवार को आयोजित साल की तीसरी नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर 1.72 लाख से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया और 964 करोड़ से ज्यादा के अवार्ड पािरत किए गए। ताल्लुका अदालतों से लेकर जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जबलपुर तथा इंदौर व ग्वालियर खंडपीठों तक में हजारों मामलों का आपसी समझौते के आधार पर ऐतिहासिक निपटारा किया गया।

1,427 बेंच की गईं गठित, हाईकोर्ट लेवल पर  सात

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार इस महा अभियान के तहत पूरे प्रदेश में कुल 1,427 बेंचें गठित की गईं, जिसमें उच्च न्यायालय स्तर पर 7 और जिला-तहसील स्तर पर 1,420 बेंचें शामिल रहीं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस लोक अदालत में कुल 61,580 लंबित मामलों के साथ 1 लाख 10 हजार 771 प्री-लिटिगेशन मामले सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाए गए।  

जस्टिस विवेक अग्रवाल ने किया शुभारंभ

हाईकोर्ट की प्रिंसिपल बेंच में लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के चेयरमैन जस्टिस विवेक वेक अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया या। इस मौके पर जस्टिस विशाल धगट और जस्टिस अवनीन्द्र कुमार सिंह ह भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव अर्चना सिंह और आभार प्रदर्शन प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुमन श्रीवास्तव ने किया।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts