
मध्य प्रदेश में 5 नगर निगम की तस्वीर साफ हो चुकी है। यहां दूसरे चरण में चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने मुरैना और रीवा में मेयर की 2 सीट जीत लीं। वहीं रतलाम और देवास में भाजपा जीत गई है। कटनी में बीजेपी की बागी उम्मीदवार प्रीति संजीव सूरी बड़ा उलटफेर करते हुए जीत गईं हैं।
5 नगर निगम चुनाव के नतीजे
- रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी अजय मिश्रा ने 9 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध व्यास को हराया। कांग्रेस का यहां 24 साल बाद सूखा खत्म हुआ।
- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी शारदा सोलंकी ने 12874 वोटों से जीत दर्ज की।
- रतलाम में दूसरी बार निगम चुनाव हुए। पहला चुनाव भी बीजेपी ने जीता था। रतलाम में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 8591 वोट से जीते।
- देवास में बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने 45884 वोटों से जीत दर्ज की।
- कटनी में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी 5291 वोटों से जीती।
नगर निगम | भाजपा | कांग्रेस | क्या स्थिति |
रतलाम | प्रहलाद पटेल | मयंक जाट | भाजपा जीती |
मुरैना | मीना जाटव | शारदा सोलंकी | कांग्रेस जीती |
रीवा | प्रबोध ब्यास | अजय मिश्रा | कांग्रेस जीती |
कटनी | ज्योति बीना दीक्षित | श्रेहा रौनक खंडेलवाल | निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी जीती |
देवास | गीता अग्रवाल | विनोदनी व्यास | भाजपा जीती |
कटनी जिले के बरही में भाजपा 8 सीट जीती, कांग्रेस 6 सीट
निर्दलीय भाजपा के बागी संतोष जीते, पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश तिवारी हारे, भाजपा पूर्व पार्षद उत्तम शर्मा हारे, पूर्व नपा अध्यक्ष बाला वर्मा की बहू प्रज्ञा कांग्रेस जीती।
नगर पालिका चुनाव का रिजल्ट
- राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस के 9 और भाजपा के 4 जीते। निर्दलीय 1 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली। राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।
- सिवनी मालवा में 8 वार्डों में भाजपा जीत चुकी है। कांग्रेस को 4 व निर्दलियों को 3 सीटें मिली हैं।
- आगर मालवा में 23 वार्डों में 11 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते हैं।
- शुजालपुर में 25 वार्डों में 17 पर भाजपा जीती। 4-4 सीटों पर कांग्रेस व निर्दलियों को जीत मिली।
- रायसेन के बेगमगंज में 11 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।वहीं कांग्रेस 6 वार्ड पर और 1 निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।
- उज्जैन के महिदपुर में भाजपा का कब्जा। 18 वार्ड में 9 में बीजेपी, 8 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीती है।
- अनूपपुर नगर पालिका में भाजपा 7 वार्डों पर, निर्दलीय 5 पर और कांग्रेस 3 वार्डों पर जीत चुकी है।
- दमोह की हटा नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस को 2-2 वार्डों में जीत मिली है। एक वार्ड में निर्दलीय जीते हैं।
- खरगोन के बड़वाह से वार्ड 1 से भाजपा के राजेश जायसवाल और वार्ड 2 से भाजपा की जागृति जायसवाल जीतीं।
- सतना की मैहर नगर पालिका में वार्ड 15 से कांग्रेस के सनी और वार्ड 3 से पवन कोल जीते। वार्ड 5 में निर्दलीय ललिता सूर्यप्रकाश जीतीं। वार्ड 6 में संतोष चौरसिया जीते। वार्ड 16 में निर्दलीय मोतीलाल और वार्ड 17 से शीतल नितिन ताम्रकार जीतीं। वार्ड 24 से भाजपा के जितेंद्र पांडेय जीते। वार्ड 10 में रवि सर्राफ और वार्ड 13 कांग्रेस के उदयराज जीत चुके हैं।
- बेरसिया भोपाल के चुनाव नतीजे- भाजपा– 09, कांग्रेस– 04, निर्दलीय– 04, एनसीपी– 01
- मुरैना जिले की जौरा नगर पालिका के सभी 18 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। बीजेपी- 7, कांग्रेस- 4, बसपा- 1, निर्दलीय- 6
टीकमगढ़ नगर पालिका में 22 साल बाद होगा कांग्रेस का कब्जा
बैरसिया नगर पालिका चुनाव रिजल्ट
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | गंगा तखत सिंह कुशवाह | भाजपा |
2 | रवि करोसिया | कांग्रेस |
3 | हरि नारायण कुशवाह | भाजपा |
4 | संजय कुशवाह | भाजपा |
5 | राधे पटेल | निर्दलीय |
6 | नंदना विजय सोनी | भाजपा |
7 | शबाना शोहेब कुरेशी | एनसीपी |
8 | तनुश्री कुलदीप सिंह राठौर | भाजपा |
9 | नीरज नामदेव | निर्दलीय |
10 | सुनील खटीक | भाजपा |
11 | नीलम आकाश यादव | भाजपा |
12 | पूनम राजेश कुशवाह | निर्दलीय |
13 | भाग्य श्री चंचल खत्री | कांग्रेस |
14 | कमलेश कुशवाह | भाजपा |
15 | पप्पी प्रेम यादव | कांग्रेस |
16 | नितिन टिक्कू जैन | निर्दलीय |
17 | सुनीता डल्लू गुप्ता | कांग्रेस |
18 | रणधीर सिंह | भाजपा |
आष्टा नगर पालिका चुनाव रिजल्ट
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | डॉक्टर सलीम | निर्दलीय |
2 | कमलेश जैन | भाजपा |
3 | राजकुमार मालवीय | कांग्रेस |
4 | भैया मियां | कांग्रेस |
5 | श्रीमती रसीदाअनवर हुसैन | भाजपा |
6 | महमूद अंसारी | कांग्रेस |
7 | आरती सुभाष नामदेव | निर्दलीय |
8 | सेक रईस | निर्दलीय |
9 | श्रीमती कुरेशी | निर्दलीय |
10 | श्रीमती बुरु भाई | भाजपा |
11 | ज़ाहिद गुड्डू | कांग्रेस |
12 | अनीता कालू भट्ट | भाजपा |
13 | मानकुवर राय सिंह मेवाडा | भाजपा |
14 | ताराबाई कटारिया | भाजपा |
15 | तेज सिंह | निर्दलीय |
16 | रवि शर्मा | भाजपा |
17 | श्रीमती अंजलि विसाल चौरसिया | भाजपा |
18 | लता कल्लू मुकाती | भाजपा |
कमलनाथ के गढ़ में भाजपा को मिली 18 साल बाद जीत
इस बार भाजपा ने सतना जिले की कोटर (10 सीट), रीवा जिले की मनगवां (7 सीट) और छिंदवाड़ा की चौरई (9 सीट) परिषद पर भी जीत हासिल की। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए खुशी जताई और जनता का आभार जताया। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के चौरई में भाजपा को 18 साल बाद जीत मिली।
सीएम शिवराज का गढ़ भगवामय
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी में तीनों नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। तीनों नगर परिषद बुधनी, नसरुल्लागंज और रहटी मिलाकर कुल 45 वार्ड में कांग्रेस को मात्र 2 वार्ड मिले। बुधनी नगर परिषद की 15 सीटों पर 13 सीट भाजपा एवं 2 सीट निर्दलीय के खाते में गई हैं, जबकि कांग्रेस को यहां एक भी सीट नहीं मिली है। नसरुल्लागंज नगर पंचायत में 15 वार्डों में 12 बीजेपी, 2 कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीत हासिल की।
रहटी नगर परिषद में केवल एक सीट पर कांग्रेस अपना खाता खोल पाई, रहटी नगर परिषद में बीजेपी को 15 सीटों में 12 सीटें एवं 2 सीटें निर्दलीय को मिली है। जबकि इससे पहले शाहगंज नगर परिषद बीजेपी ने निर्विरोध तरीके से जीत ली थी।
नगर परिषदों का चुनाव रिजल्ट
- देवास जिले की सोनकच्छ नगर परिषद में भाजपा को 4, कांग्रेस को 5, तरंगिणी सेना को 3 और निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं।
- सीहोर जिले की बुदनी नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा। 15 में से 14 सीट पर पार्टी को जीत मिली। कांग्रेस का सिर्फ 1 प्रत्याशी जीता। रेहटी में भाजपा को 12 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं।
- बालाघाट जिले की लांजी परिषद में भाजपा के 7, कांग्रेस के 4 और 3 निर्दलीय जीते। यहां वार्ड नंबर 5 से आम आदमी पार्टी के डोलश भी जीते।
- मंदसौर जिले की नारायणगढ़ नगर परिषद में 10 पर भाजपा, 3 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय की जीत। एक वार्ड में दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले।
- खंडवा जिले की दोनों नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा। मूंदी में पार्टी को 7 सीटें मिलीं। कांग्रेस को 6 और अन्य को 2 सीटें मिलीं। वहीं पंधाना परिषद में 11 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस को जीत मिली।
- झाबुआ जिले की मेघनगर परिषद में भी भाजपा का कब्जा। 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस को 6 और 1 सीट अन्य को मिली।
- खरगोन जिले की करही नगर परिषद में भाजपा का कब्जा। 8 सीट पर बीजेपी और 7 पर कांग्रेस पार्षद जीते।
- उज्जैन जिले की माकड़ौन नगर परिषद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कुल 15 वार्ड में 10 भाजपा, 4 कांग्रेस और 1 निर्दलीय की जीत हुई।
- मंदसौर जिले की सीतामऊ नगर परिषद के 14 वार्डों में भाजपा की जीत तय 1 वार्ड में कांग्रेस का कब्जा। पिपल्यामंडी नगर परिषद में 8 भाजपा, 5 कांग्रेसी और दो निर्दलीय जीते।
- राजगढ़ जिले की छापीहेड़ा नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा। 15 में से 8 वार्ड जीते। कांग्रेस को 6 और 1 पर अन्य को मिली जीत। खिलचीपुर नगर परिषद में 8 पर बीजेपी, 6 पर कांग्रेस और 1 निर्दलीय जीता। पूर्व ऊर्जामंत्री प्रियव्रत सिंह के वार्ड 8 में कांग्रेस की हार।
- रायसेन जिले की सांची नगर परिषद के 14 वार्डों में से 11 वार्डों पर बीजेपी का कब्जा। 2 वार्डों में निर्दलीय जीते। कांग्रेस के हाथ सिर्फ एक वार्ड।
- सतना जिले की कोटर परिषद में 10 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। नागौद में कांग्रेस ने दो वार्ड जीते। अमरपाटन में वार्ड 7 से भी कांग्रेस प्रत्याशी 50 वोट से जीता।
- पन्ना जिले की पवई नगर परिषद में 10 वार्ड में भाजपा की जीत, 2 वार्ड कांग्रेस ने जीते और 2 पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया।
- श्योपुर जिले की विजयपुर नगर परिषद के वार्ड 14 से निर्दलीय की जीत।
- शिवपुरी जिले की पिछोर नगर परिषद 6 कांग्रेस, 6 भाजपा और 3 निर्दलीय। मगरौनी नगर परिषद में 7 पर भाजपा, 5 पर कांग्रेस और 3 निर्दलीय जीते।
- कटनी जिले की बरही परिषद में 8 पर भाजपा, 6 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय की जीत।
- विदिशा जिले के शमशाबाद में भाजपा को 12, कांग्रेस को 1 और अन्य को 2 सीटें मिलीं।
- राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की आरोन नगर परिषद में 15 वार्ड में से कांग्रेस ने 12 वार्ड पर जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा 3 पर सिमट गई।
- श्योपुर की विजयपुर नगर परिषद रिजल्ट: कांग्रेस- 6, भाजपा- 6, आम आदमी पार्टी- 1, निर्दलीय- 2
नगर परिषद चुरहट मतदान परिणाम
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | अफजल खान | कांग्रेस |
2 | राजकुमारी कोल | कांग्रेस |
3 | अजय पाण्डेय | कांग्रेस |
4 | मोतीलाल कोरी | कांग्रेस |
5 | दिनेश बंसल | कांग्रेस |
6 | सुनीता पाल | पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया |
7 | लीलावती केवट | कांग्रेस |
8 | मोनिका गुप्ता | कांग्रेस |
9 | शांति पटेल | भाजपा |
10 | मंजू पटेल | कांग्रेस |
11 | उमेश गुप्ता | कांग्रेस |
12 | प्रियंका पटेल | भाजपा |
13 | सूर्यभान पटेल | भाजपा |
14 | कल्पना प्रजापति | कांग्रेस |
15 | सुमन विनोद सोनी | निर्दलीय |
सोनकच्छ नगर परिषद चुनाव घोषणा
बीजेपी – 4, कांग्रेस – 5, तरंगिणी सेना – 3, निर्दलीय – 3
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | सीताराम खेलवाल | भाजपा |
2 | निरंजन सिंह सेंगर | भाजपा |
3 | ओमप्रकाश परमार | कांग्रेस |
4 | दीपशिखा यादव | भाजपा |
5 | संदीप गुप्ता | निर्दलीय |
6 | रत्ना पांचाल | भाजपा |
7 | कृष्णपाल सिंह बघेल | कांग्रेस |
8 | शहनाज बी | कांग्रेस |
9 | प्रिया अग्रवाल | निर्दलीय |
10 | शब्बीर कुरैशी | निर्दलीय |
11 | श्रुति कृष्णपाल सिंह | कांग्रेस |
12 | महेश यादव | निर्दलीय |
13 | ललिता अर्जुन राजपूत | निर्दलीय |
14 | कालूराम मालवीय | निर्दलीय |
15 | विनोद (वीनू) चौधरी | कांग्रेस |
नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़
भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, 15 वार्डो में से 9 पर जीती कांग्रेस।
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | मनोज महावर | कांग्रेस |
2 | संतोष सोनी | कांग्रेस |
3 | रेखा अंकित साहू | भाजपा |
4 | रुकमणी सत्यनारायण | भाजपा |
5 | अतीक अहमद | आम आदमी पार्टी |
6 | इककू भाई | कांग्रेस |
7 | सोफी ग्रोवर | कांग्रेस |
8 | कविता वर्मा | कांग्रेस |
9 | देवेंद्र करोसिया | निर्दलीय |
10 | वंदना चौहान | कांग्रेस |
11 | माधुरी माहेश्वरी | कांग्रेस |
12 | सीता रोशिया | भाजपा |
13 | दीपक शर्मा | कांग्रेस |
14 | कमल चौरसिया | भाजपा |
15 | सद्दाम | कांग्रेस |
नगर परिषद भिण्ड के विजेता पार्षद
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | बृजेश शर्मा | निर्दलीय |
2 | अनुराग / राजेन्द्र चौधरी | कांग्रेस |
3 | सत्यवती देवीसिंह /माताजी दुर्गा सिंह राजावत | भाजपा |
4 | नफीसा बेगम /पत्नी मुस्तकीम चौधरी | निर्दलीय |
5 | सरोज /रामरूप बघेल | निर्दलीय |
6 | विमला /राजेन्द्र पुरोहित माताजी ज्ञानेश पुरोहित | भाजपा |
7 | मिथिलेश /लक्ष्मण पवैया | भाजपा |
8 | प्रकाश धाकरे | निर्दलीय |
9 | राजकुमारी /रामब्रजेश दीक्षित (कल्लू) | कांग्रेस |
10 | शान्ति देवी /अशोक जैन माताजी महेंद्र जैन | भाजपा |
11 | घनश्याम यादव | निर्दलीय |
12 | राकेश सिंह राजावत | भाजपा |
13 | भारती / गिर्राज ओझा | निर्दलीय |
14 | राहुल सिंह राजावत | निर्दलीय |
15 | अनिल गोयल | भाजपा |
नगर परिषद बड़ा मलहरा के विजेता पार्षद
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | नीतू सिंह | भाजपा |
2 | चंद्रभान आदिवासी | भाजपा |
3 | अंगमा वेंकट | निर्दलीय |
4 | कस्तूरी कुशवाहा | निर्दलीय |
5 | नंदिनी राजे बुंदेला | भाजपा |
6 | छोटू रैकवार | निर्दलीय |
7 | संतोष यादव | कांग्रेस |
8 | वसीमा बानो | कांग्रेस |
9 | कमला खटीक | भाजपा |
10 | निशाराजे बुंदेला | भाजपा |
11 | मंजुला शील डेवडिया | कांग्रेस |
12 | शफीक मोहम्मद | कांग्रेस |
13 | मातादीन अहिरवार | कांग्रेस |
14 | रुकैया बानो | कांग्रेस |
15 | रामकुंवर अहिरवार | निर्दलीय |
नागौद नगर परिषद
नागौद नगर परिषद में भी भाजपा की उम्मीदों को झटका लगा है। पूर्व लोकनिर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के गृह नगर में 5 सीटों पर सिमटी भाजपा।
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | संध्या बाई वर्मा | भाजपा |
2 | किरण वर्मा | कांग्रेस |
3 | राहुल सोनी | कांग्रेस |
4 | प्रतीक्षा सिंह | निर्दलीय |
5 | श्यामा सिंह | भाजपा |
6 | कामाक्षा सिंह | भाजपा |
7 | बबिता जैसवाल | भाजपा |
8 | प्रतिभा सिंह | कांग्रेस |
9 | चंद्रप्रभा मिश्रा | कांग्रेस |
10 | अनिता ध्रुव व्यास | कांग्रेस |
11 | पुष्पा संतोष सोनी | निर्दलीय |
12 | मुख्तार अहमद पप्पू | बीएसपी |
13 | मोहम्मद सोहराब | निर्दलीय |
14 | हेमंत कुमारी | भाजपा |
15 | बाबूलाल चुटेल | कांग्रेस |
भांडेर नगर परिषद
वार्ड | कौन जीता |
वार्ड 1 | भाजपा |
वार्ड 2 | भाजपा |
वार्ड 3 | भाजपा |
वार्ड 4 | निर्दलीय |
वार्ड 5 | निर्दलीय |
वार्ड 6 | भाजपा |
वार्ड 7 | भाजपा |
वार्ड 8 | भाजपा |
वार्ड 9 | निर्दलीय |
वार्ड 10 | भाजपा |
वार्ड 11 | निर्दलीय |
वार्ड 12 | भाजपा |
वार्ड 13 | भाजपा |
वार्ड 14 | कांग्रेस |
वार्ड 15 | कांग्रेस |
कुल वार्ड- 15
- भाजपा- 09
- कांग्रेस- 02
- अन्य- 04
चंदला नगर परिषद
वार्ड | प्रत्याशी का नाम | नतीजे |
1 | रामदास | निर्द. |
2 | अवधेश द्विवेदी | भाजपा |
3 | छोटे अहिरवार | आप |
4 | उत्कर्ष निगम | भाजपा |
5 | दयाली अहिरवार | आप |
6 | अंशू शुक्ला | भाजपा |
7 | आयुषी धर्मेंद्र यादव | कांग्रेस |
8 | रामपाल सिंह | कांग्रेस |
9 | अनित्या | कांग्रेस |
10 | शोभा दीक्षित | कांग्रेस |
11 | कमलेश चंदन सिंह | भाजपा |
12 | शोभा खटीक | भाजपा |
13 | बड़कू कुशवाहा | निर्द. |
14 | फुद्दन अंसारी | भाजपा |
15 | गुलशन अंसारी | निर्द. |
कुल- 15
- भाजपा-06
- कांग्रेस- 04
- अन्य- 05
11 नगर निगमों के आ चुके नतीजे
इससे पहले रविवार (17 जुलाई) को 11 निगमों के नतीजे आए थे। इनमें बीजेपी को 7 निगमों उज्जैन, इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुराहनपुर, सागर और सतना में मेयर पद पर जीत मिली थी। तीन शहरों ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार जीते थे तो वहीं सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की मेयर बनी हैं।
वहीं 36 नगर परिषद के 904 वार्ड में 531 पर बीजेपी, 271 पर कांगेस और 94 पर अन्य ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चार-चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 86 नगर परिषद के 1289 वार्ड में भाजपा 676, कांग्रेस 349 और 244 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है। इसमें आम आदमी पार्टी ने आठ और बहुजन समाज पार्टी ने 12 वार्ड में जीत हासिल की है।