MP Nagar Nigam Election Results 2022 : BJP की भोपाल-इंदौर समेत 7 सीटों पर जीत; सिंगरौली में AAP; इन 3 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Follow on Google News
MP Nagar Nigam Election Results 2022 : BJP की भोपाल-इंदौर समेत 7 सीटों पर जीत; सिंगरौली में AAP; इन 3 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की तस्वीर साफ हो गई है। पहले चरण के 133 निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। 11 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। जिनमें भाजपा ने भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, सागर एवं सतना में जीत का परचम लहराया है। वहीं कांग्रेस ने ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की है। इसके साथ ही सिंगरौली से आम आदमी पार्टी ने मप्र में अपना खाता खोला है। बुरहानपुर में 542 मतों से बीजेपी की प्रत्याशी माधुरी पटेल जीत गईं हैं। उन्होंनें कांग्रेस की प्रत्याशी शहनाज अंसारी को मात दी है। सतना से भाजपा के महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने जीत दर्ज की। वहीं खंडवा में भी भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव ने जीत हासिल की है। सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी करीब 13000 मतों से जीत गईं हैं। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल जीतीं। उज्जैन में भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को हराया। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए। विक्रम ने भाजपा के अनंत धुर्वे को हराया। 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का मेयर चुना गया है। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने एक लाख 32 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की। ये BJP की सबसे बड़ी जीत है। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने 2,93,192 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 28,555 वोट से जीत दर्ज की। भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय 98 हजार से अधिक वोटों से जीतीं।
11 नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी स्थिति
भोपाल मालती राय विभा पटेल BJP की जीत
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव संजय शुक्ला BJP की जीत
ग्वालियर सुमन शर्मा शोभा सिकरवार कांग्रेस की जीत
जबलपुर डॉ. जितेंद्र जामदार जगत बहादुर सिंह कांग्रेस की जीत
खंडवा अमृता यादव आशा मिश्रा BJP की जीत
बुरहानपुर माधुरी पटेल शहनाज अंसारी BJP की जीत
छिंदवाड़ा आनंद धुर्वे विक्रम अहाके कांग्रेस की जीत
उज्जैन मुकेश टटवाल महेश परमार BJP की जीत
सागर संगीता तिवारी निधि जैन BJP की जीत
सिंगरौली चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा अरविंद चंदेल AAP की रानी अग्रवाल जीतीं
सतना योगेश ताम्रकार सिद्धार्थ कुशवाहा BJP की जीत

भोपाल में पार्षद ... विजेता की लिस्ट

कमलनाथ ने ओवैसी की पार्टी को भाजपा की B पार्टी बताया

मप्र के पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, इस बार पुलिस प्रशासन और पैसा के बल पर भाजपा ने चुनाव जीता है। झूठे आंकड़ों और दबाव की राजनीति से कुछ नहीं होना हैं। मैं हर कांग्रेसजन को बधाई और जनता को धन्यवाद देता हूं। साथ ही ओवैसी की पार्टी को कमलनाथ ने भाजपा की B पार्टी करार दिया है।

सीएम शिवराज ने प्रत्याशी का कराया मुंह मीठा

चुनाव के नतीजों और रुझानों से भाजपा में जश्न का माहौल है। भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से महापौर प्रत्याशी मालती राय का मुंह मीठा कराया। इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और दूसरे नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद में बराबरी की स्थिति रहती थी, लेकिन इस बार दोनों की 80% सीटों में भाजपा जीती है।

भोपाल में जीत का जश्न....

https://www.youtube.com/watch?v=ztcxtFTpNLk

भोपाल में काउंटिंग के दौरान विवाद

भोपाल में मतगणना स्थल पर एक युवक का भाजपा नेता राहुल कोठारी और अफसरों से विवाद हुआ है। हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने मतगणना स्थल से बाहर निकाला। विवाद के दौरान झूमाझटकी में भाजपा नेता राहुल कोठारी का कुर्ता फट गया।

उज्जैन में पुलिस से धक्कामुक्की

उज्जैन में दूसरी बार विवाद की स्थिति बनी। यहां पर कांग्रेस नतीजे से असंतुष्ट है। कांग्रेस के आपत्ति जताने पर टेबुलेशन शुरू हो गया है। इस बात पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उनके कैंडिडेट को जीत का प्रमाणपत्र जल्द दिया जाए। बीजेपी नेताओं ने काउंटिंग सेंटर पर पुलिस से धक्कामुक्की की। इससे पहले कांग्रेस ने पुलिस से धक्कामुक्की की थी।

चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत

रीवा हनुमना में पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। हरिनारायण गुप्ता वार्ड क्रमांक 09 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने उन्हें 14 मतों से हराया। बता दें कि, हरिनारायण कांग्रेस पार्टी के हनुमना मंडलम अध्यक्ष थे।

खंडवा में औवेसी की पार्टी AIMIM ने खोला खाता

मध्यप्रदेश में 11 नगर निगमों महापौर के साथ ही पार्षदों के वोटों की भी गिनती चल रही है। खंडवा में छत्रपति शिवाजी वार्ड-14 से औवेसी की पार्टी AIMIM के बिलाल पेंटर ने जीत दर्ज की है। इधर वार्ड-21 से भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका नीतीश बाजार जीतीं हैं। ये भी पढ़ें: MP Nagar Nigam Election Results 2022 : सिंगरौली में AAP महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल की जीत, रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts