मध्यप्रदेश में 3 IPS अफसरों के तबादले!गृह विभाग ने जारी किए आदेश, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आशुतोष बागरी को बुरहानपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश सागर को डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं विदिता डागर को दूसरी बटालियन ग्वालियर का कमांडेंट बनाया गया है।
गृह विभाग ने जारी किए आदेश, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने तीन IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों के बाद कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुरहानपुर को मिला नया SP

सबसे अहम बदलाव बुरहानपुर जिले में हुआ है, जहां आशुतोष बागरी को नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। आशुतोष बागरी इससे पहले भिंड की 17वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बुरहानपुर जिले की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, पिछले हफ्ते 2 मई को राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले किए थे। उसी दौरान बुरहानपुर के तत्कालीन एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ जिले का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया था। इसके बाद से बुरहानपुर में एसपी का पद खाली चल रहा था। करीब एक हफ्ते तक जिले में स्थायी एसपी की पोस्टिंग नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें: IAS फार्म हाउस जुआकांड: हाईकोर्ट ने मानपुर टीआई का सस्पेंशन रद्द किया

Twitter Post

राकेश सागर को मिली नई जिम्मेदारी

सरकार ने आईपीएस अधिकारी राकेश सागर का भी तबादला किया है। वे अब तक ग्वालियर की दूसरी बटालियन में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे। नए आदेश के अनुसार अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) की जिम्मेदारी दी गई है।

विदिता डागर बनीं कमांडेंट

आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को भी नई पोस्टिंग मिली है। वे अभी तक ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर कार्य कर रही थीं। अब उन्हें दूसरी बटालियन ग्वालियर में कमांडेंट बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: MP में एक और प्रशासनिक बदलाव: 3 IAS अधिकारियों के तबादले, कौन-कहां हुआ शिफ्ट?

पुलिस विभाग में लगातार हो रहे बदलाव

मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पुलिस विभाग में लगातार बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। सरकार कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों की नई तैनाती कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में और भी तबादले हो सकते हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts