🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

प्रमोशन में आरक्षण-अब 26 अगस्त को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रमोशन में आरक्षण मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित आरबी राय केस में राज्य सरकार और याचिकाकर्ताओं द्वारा अर्जेन्ट हियरिंग की अर्जी दाखिल की गई है। इसके बाद जो भी दिशा-निर्देश जारी होंगे, उसी के आधार पर इन मामलों पर आगे सुनवाई होगी।
Follow on Google News
प्रमोशन में आरक्षण-अब 26 अगस्त को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
फाइल फोटो

जबलपुर। मप्र सरकार द्वारा प्रमोशन में आरक्षण को लेकर वर्ष 2025 में बनाए गए नियम की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मप्र हाईकोर्ट में अब 26 अगस्त को सुनवाई होगी। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित आरबी राय केस में राज्य सरकार और याचिकाकर्ताओं द्वारा अर्जेन्ट हियरिंग की अर्जी दाखिल की गई है। वहां पर सुनवाई के बाद जो भी दिशा निर्देश जारी होंगे, उसी के आधार पर इन मामलों पर आगे सुनवाई होगी।

2025 के नियमों की संवैधानिकता को चुनौती

गौरतलब है कि भोपाल की वेटरनरी सर्जन डॉ. स्वाति तिवारी व अन्य की ओर से दायर इन याचिकाओं में मप्र सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को लेकर वर्ष 2025 में बनाए गए नियमों की संवैधानिकता को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कौशिक, मनोज शर्मा, अधिवक्ता अमोल श्रीवास्तव, लावण्या वर्मा, मप्र सरकार की ओर से सुको के वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन, महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता जान्हवी पंडित और हस्तक्षेपकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर, अधिवक्ता विनायक शाह हाजिर पैरवी कर रहे हैं। 

Breaking News

हाईकोर्ट बार : मृगेन्द्र सिंह अध्यक्ष और असीम त्रिवेदी सचिव पद पर जीते

मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना मंगलवार से शुरु हुई। अध्यक्ष पद पर मृगेन्द्र सिंह (799) से पारितोष त्रिवेदी (750) को 49 वोटों से हराया। वहीं सचिव पद पर असीम त्रिवेदी (894) ने योगेश सोनी (701) को 193 वोटों से हराया। बुधवार को उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर मतगणना होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार अध्यक्ष पद पर संजय वर्मा को 302, संपूर्ण तिवारी को 228, डीके जैन को 82 और शंभू दयाल गुप्ता को 44 वोट मिले। वहीं सचिव पद पर शशांक उपाध्याय को 209, अशोक मिश्रा को 133, राजीव नयन मिश्रा को 80, रवीन्द्र गुप्ता को 68 और ओम शंकर पाण्डेय को 56 वोट प्राप्त हुए। मतगणना में चुनाव अधिकारी के रूप में सुधाकर मणि पटेल, नितिन गुप्ता, हिमांशु तिवारी, मनीष जैन, राकेश तिवारी, एटी फरीदी, वंदना श्रोती के साथ अधिवक्ता जेपी अग्रवाल, जेडएम शाह व दिनेश उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का फांसी पर बड़ा फैसला, मौजूदा व्यवस्था खत्म करने की ठुकराई याचिका, कहा- अभी बदलाव का आधार नहीं

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts