Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हिरासत में मौत पर जबलपुर हाईकोर्ट सख्त:एसपी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, मृतक की मां की याचिका पर फैसला

टीकमगढ़ पुलिस की हिरासत में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक को जांच की कमान सौंपने के निर्देश दिए हैं।
एसपी को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, मृतक की मां की याचिका पर फैसला

जबलपुर। हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को स्वीकार नहीं किया। हालांकि अदालत ने तय समयसीमा में निष्पक्ष जांच पूरी करने और जरूरत पड़ने पर याचिकाकर्ता को दोबारा कोर्ट आने की स्वतंत्रता दी है।

हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

जस्टिस हिमान्शु जोशी की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए जांच की निगरानी टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक को सौंपने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि जांच निष्पक्ष तरीके से और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की जाए। साथ ही याचिकाकर्ता को आवश्यक स्थिति में पुनः हाईकोर्ट आने की अनुमति भी दी गई।

ये भी पढ़ें: MP High Court: स्टॉप पेमेंट के निर्देश नहीं हैं तो चेक बाउंस नहीं कर सकता बैंक, BOI की अपील खारिज

महिला शिक्षिका ने दायर की थी याचिका

बता दें कि हाईकोर्ट में यह मामला टीकमगढ़ की लिधौरा तहसील के ग्राम चंदेरा में रहने वाली महिला शिक्षिका रेखा शुक्ला की ओर से दायर किया गया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि 23 जनवरी 2018 को चंदेरा थाने का पुलिस स्टाफ उसके बेटे आकाश को बापू नगर डंप यार्ड ले गया था। इसके बाद हुई घटनाओं को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए थे।

Breaking News

पुलिस की थ्योरी पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता के अनुसार बाद में पुलिस ने यह कहानी बताई कि ट्रक का टायर फटने से आकाश की मौत हुई। मां का आरोप था कि यह पूरी थ्योरी झूठी और मनगढ़ंत है। उनका कहना था कि जब वाहन जब्त किया गया था, तब टायर में हवा नहीं थी, जिससे पुलिस की कहानी पर संदेह पैदा होता है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन: नागदा में डिप्टी मैनेजर से 5 लाख की फिरौती मांगी, तीन बदमाश गिरफ्तार; 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

टीकमगढ़ एसपी को जांच की कमान 

याचिकाकर्ता ने बेटे के शरीर पर चोटों के गहरे निशानों का हवाला देते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विपिन यादव ने पक्ष रखा। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका का निराकरण करते हुए टीकमगढ़ एसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी किया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts