Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन:नागदा में डिप्टी मैनेजर से 5 लाख की फिरौती मांगी, तीन बदमाश गिरफ्तार; 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

नागदा में एक कंपनी के डिप्टी मैनेजर से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले पीड़ित को रास्ते में रोककर खुद को इलाके का दबंग बताया और डराने-धमकाने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
नागदा में डिप्टी मैनेजर से 5 लाख की फिरौती मांगी, तीन बदमाश गिरफ्तार; 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

उज्जैन। नागदा में कंपनी के डिप्टी मैनेजर से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित से 5 हजार रुपये भी वसूल लिए थे, पुलिस ने कार्रवाई कर वारदात में प्रयुक्त बाइक और नकदी बरामद की है।

5 लाख रुपये की फिरौती मांगी

बता दें कि फरियादी राजेश यादव, जो नागदा स्थित लैनेक्स कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने बिरलाग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि जब वे अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को इलाके का दबंग बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसी दौरान आरोपियों ने दबाव बनाकर मौके पर ही 5 हजार रुपये नकद वसूल लिए और वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: DigiLocker या Bank Locker? जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए कौन है बेहतर विकल्प, जानिए पूरा फर्क

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश कल्याणे (28), दीपक कल्याणे (34) और संदीप राठौड़ (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और वसूली गई राशि में से 560 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Breaking News

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मामले 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बाकी रकम खर्च कर दी है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उनके अन्य आपराधिक मामलों की जांच भी की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts