MP ESB भर्ती कैलेंडर 2026 जारी, 9 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; 12 बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP Employees Selection Board-ESB) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का नया और संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली 12 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल किया गया है। इनमें सबसे अधिक चर्चा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की है जिसके तहत करीब 7,500 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त 2026 में जारी हो सकता है जबकि परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है। प्रदेश में पुलिस बल में रिक्त पदों और ‘मिशन 2028’ की तैयारियों को देखते हुए इस भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।

अगस्त से दिसंबर तक होंगी 12 बड़ी भर्ती परीक्षाएं
ESB द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक अगले पांच महीनों में विभिन्न विभागों की कुल 12 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें पुलिस विभाग के अलावा पंचायत, नगरीय प्रशासन, कृषि, तकनीकी और अन्य विभागों की भर्तियां भी शामिल हैं। उद्देश्य विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरना है।
पुलिस आरक्षक के 7,500 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती
कैलेंडर में सबसे बड़ा भर्ती अभियान पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती का है। इस भर्ती के तहत लगभग 7,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
पंचायत और नगरीय प्रशासन विभाग में भी अवसर
पुलिस भर्ती के अलावा खंड पंचायत अधिकारी, सहायक नगरीय निरीक्षक और अन्य प्रशासनिक पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। इन पदों के जरिए हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।
RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर वैकेंसी, 14 जून तक करें आवेदन
कृषि और अन्य विभागों में भी निकलेगी भर्ती
कैलेंडर में कृषि विस्तार अधिकारी समेत कई तकनीकी और विभागीय पदों की परीक्षाओं का भी उल्लेख किया गया है। अलग-अलग विभागों की परीक्षाएं चरणबद्ध तरीके से सितंबर से दिसंबर के बीच आयोजित होंगी।












