PlayBreaking News

DGP कैलाश मकवाना की मां का निधन!CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना की माताजी गंगादेवी मकवाना का निधन हो गया है। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर फैल गई।
Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना की माताजी गंगादेवी मकवाना का निधन हो गया है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना की माताजी गंगादेवी मकवाना का निधन हो गया है। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। गंगादेवी मकवाना का पैतृक निवास उज्जैन की राजस्व कॉलोनी में है। निधन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके निवास पहुंचे और डीजीपी कैलाश मकवाना व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, संभाग आयुक्त आशीष सिंह, उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।

CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी डीजीपी कैलाश मकवाना की माताजी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर गंगादेवी मकवाना को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने लिखा, मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा जी की पूज्य माताजी श्रीमती गंगा मकवाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके चरणों में नमन कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Twitter Post

यह भी पढ़ें: MP DGP Extension : डीजीपी कैलाश मकवाना अब दिसंबर 2026 मे होंगे रिटायर, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर बढ़ी सेवा अवधि

अंतिम यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी विदाई

गंगादेवी मकवाना की अंतिम यात्रा दोपहर के समय निकाली गई। अंतिम यात्रा में पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, समाजजन और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। लोगों ने डीजीपी कैलाश मकवाना और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें: 'ड्रग फ्री मध्यप्रदेश' मिशन: अगले 3 साल में नशामुक्त होगा प्रदेश, DGP कैलाश मकवाना का बड़ा ऐलान

कौन हैं DGP कैलाश मकवाना?

कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर कार्यरत हैं। कैलाश मकवाना ने अपने लंबे पुलिस करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन, कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया है। वह अपनी ईमानदार कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं। DGP बनने से पहले भी उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में काम किया है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts