PlayBreaking News

West Bengal Elections :प. बंगाल में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव-ममता दीदी बंगाली मानुष के हक बांग्लादेश को देने पर तुली हैं

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। वे बांकुरा में भाजपा प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद रहे और ममता सरकार पर जमकर बरसे।
Follow on Google News
प. बंगाल में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव-ममता दीदी बंगाली मानुष के हक बांग्लादेश को देने पर तुली हैं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बांकुरा। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पश्चिम बंगाल पहुंचे। वे भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं। इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। ऐसे माहौल में भगवान श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ममता अब दीदी नहीं है, ये अप्पी हो गई हैं।

    Twitter Post

    बंगाली युवा कंगाल, बांग्लादेशी मालामाल 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं। सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं। आज दुनिया की कोई ताकत बीजेपी को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती। बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडिशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है। वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।

    बंगाल को आगे बढ़ाने का समय आ गया 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये माहौल बता रहा है कि भाजपा ही भाजपा जीतेगी। ममता दीदी की सरकार में शिक्षक घोटाला हुआ, 26 हजार नियुक्तियां रद्द की गईं। उनके शासनकाल में प्रधानमंत्री आवास घोटाला, मनरेगा घोटाला हुआ। ममता ने केवल हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने 24,788 से ज्यादा मुकदमे दायर कर बहनों को लज्जित किया है। ये सारी परेशानियां खत्म करने का समय आ गया है। अब बंगाल को आगे बढ़ाने का समय आ गया है।

    /img/89/1775127836823

    आज हिसाब चुकता करने का वक्त

    डॉ. यादव ने कहा कि आजादी के पहले से बंगाल में सबसे ज्यादा प्रतिभाएं थीं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि पहले कम्युनिस्ट और बाद में ममता की पार्टी ने राज्य का भट्टा बैठा दिया है। आज हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। हम सब जान की बाजी लगाकर भाजपा को जिताने वाले हैं। हमें एक-एक के घर जाना है, 24 घंटे काम करना है, हम बंगाल में कमल खिलाकर रहेंगे, भाजपा को जिताकर रहेंगे। जब तक एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में न डल जाए, तब तक चैन से नहीं बैठना है।

    Featured News

    25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपके चेहरे का नूर बता रहा है कि रिजल्ट आने वाला है, भाजपा जीतने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। आज हमारे देश में अनूसूचित जनजाति की बहन राष्ट्रपति पद पर आसीन है। इससे भाजपा की नीति और काम करने का तरीका पता चलता है। वामपंथी-कांग्रेस और ममता की पार्टी ने कभी एससी-एसटी को महत्व नहीं दिया। गरीब से गरीब आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए, उसे पक्का मकान दिलाने का कलेजा केवल भाजपा के पास है। आज गरीब को पक्का मकान, राशन मिल रहा है। आज एससी-एसटी वर्ग को दस लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक के लोन स्टैंडअप योजना के माध्यम से मिले हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं।

    भाजपा सरकार बनने का दावा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब देश आगे बढ़ रहा है और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सभी घुसपेठियों सहित सभी प्रकार के आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता का रुझान भाजपा के साथ है और निश्चित रूप से बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। आज 21 से ज्यादा राज्यों में हमारी या हमारे सहयोगी दलों की सरकार हैं, ऐसे समय में लोकतंत्र का यह पावन मंदिर बंगाल में खिलता कमल मांगता है। हम सब मिलकर के भाजपा की जीत की कामना करें, मेरी अपनी ओर से नॉमिनेशन फॉर्म भरने वाले पांचो प्रत्याशियों को बधाई।

    Breaking News

    बंगाल के लोगों ने भाजपा को जिताने की कसम खाई 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज दुनियाभर में हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश फल-फूल रहा है। वो जमाना गया जब आतंकवादी महानगरों में विस्फोट करके चले जाते थे, आज भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को खत्म करता है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना का हौसला बढ़ा है। आज ममता दीदी ने 77 समुदाय की ओबीसी लिस्ट में मुस्लिम जातियां जोड़ दीं, हिंदुओं को नहीं जोड़ा। मैं पूछना चाहता हूं कि वोट के लिए ऐसा पागलपन क्यों करना। इसलिए बंगाल के लोगों ने कसम खाई है भाजपा को सत्ता में लाने की। अब ममता दीदी को बाय-बाय करने का टाइम आ गया है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts