PlayBreaking News

MP ATS की कार्रवाई तेज:धार से हाजी अजहर गिरफ्तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच

MP ATS ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और इसी कड़ी में धार से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़े एक बड़े कनेक्शन की जांच शुरू हो गई है।
Follow on Google News
धार से हाजी अजहर गिरफ्तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच

देश विरोधी गतिविधियों के मामले में मध्य प्रदेश ATS की जांच लगातार गहराती जा रही है। एटीएस ने सोमवार को धार जिले से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले ATS ने भोपाल से मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को पकड़ा था। वहीं हरियाणा के नूंह से भी एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नंबरों से संपर्क के संकेत

सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के दौरान कई अहम डिजिटल इनपुट मिले हैं। जांच एजेंसियों को मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नंबरों से बातचीत के संकेत मिले हैं। इसके बाद ATS और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था, किन लोगों से जुड़ा था और इसके जरिए किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

यूपी के शहरों की तस्वीरें और वीडियो भेजने का आरोप

सूत्रों के अनुसार नईम अब्दुल्ला पर उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजने का आरोप है। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां इसे बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं। ATS सूत्रों का कहना है कि फराज के मोबाइल फोन की डिजिटल जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह विदेशी संपर्कों से बातचीत के लिए एक विशेष ऐप का इस्तेमाल करता था। एजेंसी अब चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: डिप्टी CM के कमरे में आग! लखनऊ विधानभवन में टला बड़ा हादसा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में हुआ शॉर्ट सर्किट

कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की आशंका

ATS की शुरुआती जांच में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा तक नेटवर्क फैले होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां संभावित सहयोगियों, संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली : 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें; घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं पर असर

आर्थिक लेन-देन की भी जांच

जांच एजेंसियां अब संदिग्धों के बैंकिंग रिकॉर्ड, पैसों के लेन-देन, सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही हैं। ATS की टीमें पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts