मॉस्को में आतंकी हमला : कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, मृतकों की संख्या 133 तक पहुंची, 11 गिरफ्तार

Follow on Google News
मॉस्को में आतंकी हमला : कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, मृतकों की संख्या 133 तक पहुंची, 11 गिरफ्तार
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में मौजूद क्रोकस सिटी हॉल पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। हमले में शनिवार सुबह तक 60 से अधिक लोगों की मौत जबकि 145 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे थे। शनिवार शाम तक ये मृतकों का ये आंकड़ा 133 तक जा पहुंचा। सेना जैसी वर्दी पहने 5 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और बम फेंके। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा- हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

रॉक बैंड के कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हमला

हमला शुक्रवार शाम (22 मार्च) को हुआ। उस वक्त क्रोकस सिटी हॉल में सोवियत काल के प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड 'पिकनिक' का परफॉर्मेंस चल रहा था, जिसमें 6200 लोग मौजूद थे। तभी 4-5 आतंकवादी ऑटोमैटिक हथियारों के साथ बिल्डिंग के एंट्री गेट पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू की। उनके पास AK सीरीज के हथियार थे। उन्होंने मेन गैट बंद किया और लोगों को नजदीक से गोली मारीं। साथ ही बम भी फेके, धमाके के बाद हॉल का ऊपरी हिस्सा आग की चपेट में आ गया।

ईसाइयों की बड़ी सभा पर हमला किया : आतंकी संगठन

आतंकी संगठन IS ने मीडिया के जरिए बयान जारी कर कहा, ''इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए। उनके सुरक्षित रूप से अपने ठिकानों पर लौटने से पहले उस जगह पर भारी तबाही हुई। हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग निकले।'' https://twitter.com/psamachar1/status/1771371450492166546   रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने कहा कि, मौके पर पहुंचे स्पेशल फोर्स, पुलिस, दंगा रोधी टीमों ने बेसमेंट में फंसे 100 लोगों का रेस्क्यू किया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, इस आतंकवादी हमले की जांच की जा रही है। यह आतंकी हमला ऐसे समय में हुआ है जब व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है और रूस के राष्ट्रपति के रूप में लगातार 5वां कार्यकाल संभालने जा रहे हैं। दूसरी ओर रूस बीते दो साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1771549634378301516

पुतिन ने किया देशवासियों से बदला लेने का वादा

रूस की राजधानी मॉस्को में अंधाधुंध गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 133 होने की जानकारी शनिवार शाम को रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ने दी। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग भी लगा दी थी। हालांकि इस्लामिक स्टेट (ISIS) आतंकवादी समूह की अफगानिस्तान शाखा ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, घटना के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि हमले में सीधे तौर पर शामिल 4 आतंकियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी कहा हमलावर सीमा पारकर यूक्रेन की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। इधर, यूक्रेन ने हमले में किसी भी तरह का हाथ होने से साफ इंकार किया  है। पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इस हमले को बर्बर आतंकवादी कृत्य करार देते हुए कहा कि इसके दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ये भी पढ़ें- Russian Presidential Election 2024 : 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने पुतिन, 88% वोट मिले; तीसरे विश्व युद्ध को लेकर कही बड़ी बात
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts